उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के हिंदी के पाठ्यक्रम में शामिल राजमुकुट एक बहुत ही प्रसिद्ध ऐतिहासिक और देशभक्ति से भरा नाटक है। इसके रचयिता श्री व्यथित हृदय जी हैं।
यह नाटक मेवाड़ के महाराणा प्रताप के पुत्र महाराणा अमर सिंह और उनके वीर सेनापति राठौर तेज सिंह के त्याग, राष्ट्रप्रेम और कर्तव्य निष्ठा पर आधारित है। यह नाटक हमें सिखाता है कि देश और प्रजा की भलाई के आगे व्यक्तिगत मान सम्मान और सिंहासन (राजमुकुट) भी बहुत छोटा होता है।
एक नजर में: राजमुकुट नाटक
राजमुकुंद नाटक के मुख्य पात्रों का परिचय -
- महाराणा अमरसिंह: यह मेवाड़ के राजा और महाराणा प्रताप के योग्य पुत्र हैं। वह एक वीर, प्रजापालक और देशभक्त शासक है। मुगलों के साथ लगातार युद्ध होने के कारण प्रजा के दुर्दशा देखकर उनका दिल पसीज जाता है।
- तेजसिंह (राठौड़ तेजसिंह): ये मेवाड़ के एक निडर वीर और स्वाभिमानी सेनापति हैं। वह मेवाड़ की आजादी और महाराणा अमर सिंह की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाने को हमेशा तैयार रहते हैं।
- शक्तिसिंह: ये महाराणा प्रताप के भाई और अमर सिंह के चाचा हैं। वह बुद्धिमान और स्वाभिमानी है।
- शाहजाद खुर्रम: मुगल सम्राट जहांगीर का बेटा जो मेवाड़ पर कब्जा करने के लिए विशाल सेना लेकर आता है।
- सरदार और प्रजा: मेवाड़ के देशभक्त लोग जो अपनी माटी की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
राजमुकुट नाटक का अंक-वार सारांश
इस नाटक को कुल तीन अंको में बांटा गया है। आइए इसे कहानी की तरह आसान भाषा में समझते हैं:
प्रथम अंक: मेवाड़ की विषम स्थिति और युद्ध की तैयारी
नाटक की शुरुआत मेवाड़ की कठिन स्थिति से होती है। महान महाराणा प्रताप के निधन के बाद उनके पुत्र अमर सिंह मेवाड़ की गद्दी पर बैठते हैं। मुगल सम्राट जहांगीर का बेटा शाहजादा खुर्रम एक बड़ी सेना लेकर मेवाड़ को गुलाम बनाने के लिए चढ़ाई कर देता है।
अमर सिंह और उनके वीर सेनापति तेज सिंह मुगलों के खिलाफ डटकर मुकाबला करते हैं। मेवाड़ के सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार है, लेकिन लगातार युद्ध होने से मेवाड़ की प्रजा और सेना थक चुकी है और खाने-पीने की चीजों की भारी कमी होने लगी है।
द्वितीय अंक: संधि का प्रस्ताव और आंतरिक मतभेद
युद्ध लंबा खींचने के कारण मेवाड़ में तबाही मचने लगती है। प्रजा की दुर्दशा देखकर महाराणा अमर सिंह का दिल दुखी हो जाता है। वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से बेकसूर प्रजा और बच्चे भूखे मरे। इसी बीच मुगल शाहजादा खुर्रम भी समझ जाता है कि मेवाड़ के वीरों को आसानी से हराना नामुमकिन है इसलिए वह युद्ध रोकने के लिए समझौता यानी संधि भेजते हैं।
मेवाड़ के दरबार में दो विचार बन जाते हैं:
- एक तरफ कुछ सरदार सोचते हैं की प्रजा को तबाही से बचाने के लिए संधि कर लेनी चाहिए।
- दूसरी तरफ वीर सेनापति तेज सिंह और कुछ स्वाभिमानी राजपूत किसी भी कीमत पर मुगलों के आगे झुकने या संधि करने के सख्त खिलाफ होते हैं। वह इसे मेवाड़ के गौरव का अपमान मानते हैं।
तृतीय अंक: त्याग और राजमुकुट का समर्पण
तीसरे और अंतिम अंक में नाटक का सबसे भावुक और मुख्य दृश्य सामने आता है। महाराणा अमर सिंह अपनी प्रजा की भलाई के लिए मुगलों के साथ संधि की शर्तों को स्वीकार करने का मन बनाते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का गहरा दुख भी होता है कि वह अपने पिता महाराणा प्रताप के पूर्ण स्वतंत्रता के सपने को पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
दूसरी ओर, सेनापति तेज सिंह को लगता है कि अगर उनके कारण राजा या राज्य के फैसलों में कोई बाधा आ रही है तो वह अपना सब कुछ त्यागने को तैयार है।
अंत में, महाराणा अमर सिंह प्रजा के हित को सर्वोपरि मानते हुए आत्मग्लानि के कारण राज पाट छोड़कर एकांतवास में जाने का निर्णय लेते हैं। वह अपना राजमुकुट और सिंहासन त्याग देते हैं, ताकि मेवाड़ में शांति बनी रहे। नाटक का अंत देश भक्ति, त्याग और भावात्मक एकता के साथ होता है।
राजमुकुट नाटक का मूल उद्देश्य -
इस नाटक को लिखने का मुख्य उद्देश्य छात्रों और पाठकों के मन में राष्ट्रप्रेम, त्याग और स्वाभिमान की भावना को जगाना है। नाटककार यह संदेश देना चाहते हैं कि:
- अपने निजी स्वार्थ या राजमुकुट (पद) से बड़ा देश और उसकी प्रजा का हित होता है।
- एक सच्चा नेता या राजा वही है जो प्रजा के दुख दर्द को अपना दुख समझे।
- विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और नैतिक मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए।
इस नाटक से हमें क्या सीख मिलती है?
- देश और धर्म सबसे ऊपर: राजा महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज ने हमें सिखाया कि अपनी मातृभूमि की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है।
- त्याग और बलिदान: राजमुकुट केवल सिर पर पहनने वाला ताज नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसे बचाने के लिए कई वीरों ने अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया।
- साहस और निडरता: मुसीबत कितनी भी बड़ी हो हमें हिम्मत नहीं हरनी चाहिए और सच्चाई का साथ देना चाहिए।
कहानी का सबसे मुख्य और रोमांचक मोड़ -
- मुगलों का आक्रमण: जब मुगलों ने राज्य पर हमला किया तब राज्य को बचाने के लिए सबने मिलकर लड़ाई लड़ी।
- संभाजी का त्याग: संभाजी महाराज ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मुगलों की गुलामी स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और हंसते-हंसते अपने प्राण दे दिए।
राजमुकुट नाम का असली मतलब -
- ताज केवल सुंदरता के लिए नहीं होता: मुकुट का मतलब सिर्फ राजा बनना नहीं होता बल्कि अपनी प्रजा की रक्षा करना होता है।
- कर्तव्य का प्रतीक: राजमुकुट हमें याद दिलाता है कि अपने देश की शान और सुरक्षा के लिए राजा को हमेशा सबसे आगे रहना चाहिए।
निष्कर्ष -
राजमुकुद नाटक केवल एक राजा की कहानी नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, हिम्मत और बलिदान की अमर गाता है। यह नाटक हमें सिखाता है कि हमें हमेशा अपने देश से प्यार करना चाहिए और किसी भी गलत बात के आगे झुकना नहीं चाहिए।
हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:
धन्यवाद! 'Gyan Mukh' परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। 😊


