रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय | Ramdhari Singh Dinkar Ka Jivan Parichay

हिंदी साहित्य के इतिहास में जब भी वीर रस, देशभक्ति और ओजस्वी (जोश से भरी) कविताओं की बात होती है, तो राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी का नाम सबसे पहले आता है। दिनकर जी हिंदी के एक ऐसे महान कवि और लेखक थे, जिनकी रचनाओं को पढ़कर सोए हुए देशवासियों के अंदर भी देशभक्ति और क्रांति का नया जोश भर जाता था।


उन्हें ‘क्रांति का कवि’ और ‘द्वितीय राष्ट्रकवि’ (प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी थे) भी कहा जाता है। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से न केवल भारत की स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में योगदान दिया, बल्कि आजादी के बाद भी देश की समस्याओं पर बेबाक आवाज उठाई। आज के इस लेख में हम दिनकर जी के जीवन, उनकी पढ़ाई, उनकी महान रचनाओं, पुरस्कारों और साहित्यिक योगदान को बिल्कुल सरल भाषा में समझेंगे।


Ramdhari Singh Dinkar Ka Jivan Parichay - Class 10 And 12 Hindi

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जीवनी : एक नजर में


पूरा नाम

रामधारी सिंह ‘दिनकर’

जन्म

23 सितंबर 1908

जन्म स्थान

सिमरिया गांव, बेगूसराय (बिहार)

माता-पिता

रुपमणी देवी और बाबू रवि सिंह

शिक्षा

पटना यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए

मुख्य पहचान

आधुनिक हिंदी साहित्य के महान ‘राष्ट्रकवि’ और वीर रस के कवि

मुख्य रचनाएं

रश्मिरथी, उर्वशी, कुरुक्षेत्र, हुंकार, संस्कृति के चार अध्याय

निधन

24 अप्रैल 1974


👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

जीवन परिचय - 


राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री बाबू रवि सिंह और माता का नाम रूपमणि देवी था। जब वह बहुत छोटे थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था इसलिए उनका और उनके भाई बहनों का पालन पोषण उनकी माता ने बहुत संघर्षों के साथ किया।


दिनकर जी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में ही हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय में बी.ए. पास किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्कूल में अध्यापक, कॉलेज में प्रोफेसर और सरकारी विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्हें हिंदी साहित्य में उनके महान योगदान के लिए राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया। 24 अप्रैल 1974 को इस महान कवि का निधन हो गया।


साहित्यिक परिचय - 


दिनकर जी आधुनिक हिंदी साहित्य के बहुत ही प्रसिद्ध और जोश भरने वाले कवि और गद्यकर माने जाते हैं, उन्हें वीर रस का सबसे महान कवि कहा जाता है। उनकी कविताओं को पढ़कर देशवासियों के दिलों में देश प्रेम और जोश भर जाता था। इसके साथ ही उनकी रचनाओं में समाज की असमानता के खिलाफ आवाज और मानवता का संदेश भी साफ-साफ दिखाई देता है। वे छायावादोत्तर  काल के सबसे प्रमुख कवियों में गिने जाते हैं।


भाषा-शैली - 


भाषा: दिनकर जी ने अपनी रचनाओं के लिए बहुत ही सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी भाषा का प्रयोग किया है। इसके साथ ही उनकी भाषा में संस्कृत के सुंदर और प्रभावकारी शब्दों का भी बहुत अच्छा मेल देखने को मिलता है। उनकी भाषा इतनी स्पष्ट होती थी कि आम आदमी और छात्र भी उसे आसानी से समझ जाते थे।


शैली:

  • ओजपूर्ण शैली (वीर रस प्रधान शैली): दिनकर जी की शैली की सबसे बड़ी विशेषता उनका जोश है। जब वह देश प्रेम, क्रांति या वीरता की बात करते हैं, तो उनकी शैली बहुत ही ओजस्वी और शक्तिशाली हो जाती है। जिसे पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

  • प्रभावपूर्ण शैली: उनकी कविताओं और गद्य में एक गजब का प्रवाह होता है। जिससे पाठक बिना रुके आगे बढ़ता चला जाता है। 

  • भावात्मक और विचारात्मक शैली: उन्होंने जहां भावनाओं को उबारा है वहां भावात्मक शैली अपनाई और जहां समाज या संस्कृति पर विचार रखे हैं वहां विचारात्मक और गंभीर शैली का प्रयोग किया है।

👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय

प्रमुख रचनाएं - 


दिनकर जी ने गद्य और पद्य दोनों विधाओं में बहुत सी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी जो इस प्रकार हैं:

  • काव्य रचनाएं (कविता संग्रह): रश्मिरथी, उर्वशी, कुरुक्षेत्र, हुंकार, रेणुका और हाहाकार। 

  • गद्य रचनाएं (निबंध व आलोचना): संस्कृति के चार अध्याय, मिट्टी की ओर, अर्धनारीश्वर और रेती के फूल। 


उनकी प्रसिद्ध पुस्तक उर्वशी के लिए उन्हें भारत के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


हिंदी साहित्य में स्थान -


हिंदी साहित्य में रामधारी सिंह दिनकर जी का स्थान बहुत ऊंचा और अद्वितीय है, उन्हें सूर्य के समान प्रकाशमान कवि माना जाता है, इसलिए उन्हें दिनकर कहा जाता है, उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से हिंदी कविता को एक नया जोश और नहीं ताकत दी। वह एक ऐसे महान कवि थे जो अपनी कविताओं से युवाओं के दिलों में क्रांति और देशभक्ति की आग जला देते थे। हिंदी साहित्य जगत उन्हें हमेशा एक राष्ट्र कवि के रूप में याद रखेगा।


मृत्यु - 


राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का निधन 24 अप्रैल 1974 को हुआ था। वह उस समय चेन्नई में एक साहित्यिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका वहीं पर देहांत हो गया था। उनकी अचानक मृत्यु से पूरे देश और हिंदी साहित्य जगत को बहुत बड़ा सदमा लगा और एक महान युग का अंत हो गया। हालांकि वह शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी अमर रचनाएं और ओजस्वी कविताएं हमेशा के लिए हिंदी प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।


Ramdhari Singh Dinkar Ka Jivan Parichay Class 12 Hindi UP Board

साधारण परिवार से ‘राष्ट्रकवि’ बनने तक का सफर - 


1. जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि 


रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार राज्य के बेगूसराय जिले के सिमरिया नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था। 

  • पिता का साया उठा - उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार था। जब दिनकर जी केवल 2 वर्ष के थे, तभी उनके पिता बाबू रवि सिंह का निधन हो गया। 

  • माता की देखरेख - पिता के जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी माता मनरूप देवी पर आ गई। उनकी माता ने बहुत ही कठिनाइयों और गरीबी के बीच दिनकर जी और उनके भाई-बहनों का पालन पोषण किया। 

  • संस्कार और प्रकृति - गांव के हरे-भरे खेतों, गंगा नदी के किनारे और मां की छत्र छाया में पलने के कारण दिनकर जी के मन में प्रकृति और भारतीय संस्कृति के प्रति गहरा लगाव बचपन से ही पैदा हो गया था।


2. प्रारंभिक शिक्षा और संघर्ष 


दिनकर जी की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई। बचपन में ही उन्होंने संस्कृत, मैथिली और बांग्ला भाषा का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया था। 

  • स्कूल जाने का संघर्ष - प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने मोकामा घाट के ‘हाई स्कूल’ में दाखिला लिया। उनके गांव से स्कूल काफी दूर था। उन्हें रोज नदी पार करके और पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था। गरीब होने के कारण वे छात्रावास का खर्च नहीं उठा सकते थे। 

  • ‘दिनकर’ नाम का जुड़ना - स्कूल के दिनों से ही वे कविताएं लिखने लगे थे। वे अपनी कविताएं ‘दिनकर’ उपनाम से लिखा करते थे। आगे चलकर यह उपनाम उनके नाम का एक अटूट हिस्सा बन गया। 

  • उच्च शिक्षा - वर्ष 1932 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में बी.ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। इतिहास का छात्र होने के कारण उन्हें भारत के महान अतीत और संस्कृति की बहुत गहरी समझ हो गई थी। 

👉 महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

3. कार्यक्षेत्र और सरकारी नौकरी 


पढ़ाई पूरी करने के बाद दिनकर जी ने अपने परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए काम करना शुरू किया। 

  • शिक्षक का काम - सबसे पहले वे एक हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक बने।

  • सरकारी नौकरी - इसके बाद में बिहार सरकार के सब-रजिस्ट्रार और प्रचार विभाग के उप-निदेशक के पद पर काम करने लगे। हालांकि, सरकारी नौकरी में रहते हुए भी उनके अंदर का देशभक्ति कवि कभी शांत नहीं हुआ।

  • प्रोफेसर और कुलपति - आगे चलकर वे मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज में हिंदी विभाग के अध्यक्ष बने। इसके बाद वे भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे।

  • राज्यसभा सांसद - आजाद भारत सरकार ने उनकी योग्यता और देशभक्ति को देखते हुए उन्हें लगातार 12 वर्षों (1952 से 1964) तक राज्यसभा का सदस्य MP मनोनीत किया। 


4. स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और देशभक्ति 


जिस समय दिनकर जी युवा थे, उसे समय भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। देश में आजादी के लिए आंदोलन चल रहे थे। 

  • कविता बनी हथियार - दिनकर जी ने हाथ में बंदूक उठाने की जगह कलम को अपना हथियार बनाया। उन्होंने अपनी कविताओं के जरिए देश के युवाओं को सोए हुए आलस्य से जगाया और अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी।

  • अंग्रेजी सरकार का डर - जब उनकी ‘रेणुका’ और ‘हुंकार’ जैसी ओजस्वी काव्य पुस्तकें बाजार में आईं, तो पूरे देश के युवाओं में जोश भर गया। अंग्रेजी सरकार उनकी कविताओं से इतनी डर गई थी कि उन पर कई बार सरकारी नौकरी से निकालने की धमकियां भी दी गई, लेकिन दिनकर जी बिना डरे लिखते रहे।

👉 जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

5. रामधारी सिंह दिनकर की प्रमुख रचनाएं 


दिनकर जीने गद्य (निबंध/कहानी) और पद्य (कविता) दोनों क्षेत्रों में बहुत ही शानदार काम किया। उनकी प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं-


प्रमुख काव्य रचनाएं 


  • रश्मिरथी - यह दिनकर जी की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय रचना है। इसमें महाभारत के महान योद्धा कर्ण के जीवन, उसके त्याग, वीरता और संघर्ष की कहानी को बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शाया गया है। 

  • उर्वशी - यह एक प्रेम और आध्यात्म पर आधारित महाकाव्य है। इस महान रचना के लिए दिनकर जी को साहित्य का सबसे बड़ा सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ मिला था। 

  • रेणुका और हुंकार - ये उनकी शुरुआती कविताएं हैं जिनमें देशभक्ति, क्रांति और अंग्रेजों के खिलाफ तीखा गुस्सा देखने को मिलता है।

  • कुरुक्षेत्र - इसमें महाभारत के युद्ध के बाद युधिष्ठिर और भीष्म पितामह के बीच शांति और युद्ध के विषय पर हुई बातचीत को बहुत ही गंभीर तरीके से लिखा गया है।

  • परशुराम की प्रतीक्षा - वर्ष 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया था, तब दिनकर जी ने देश को जागरूक करने के लिए यह पुस्तक लिखी थी। 


प्रमुख गद्य रचनाएं 


  • संस्कृति के चार अध्याय - यह भारतीय संस्कृति और इतिहास पर लिखी गई एक महान पुस्तक है। इसके लिए उन्हें ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ मिला था।

  • अर्धनारीश्वर - इसमें पुरुष और स्त्री के समान अधिकारों और उनके स्वभाव के सुंदर मेल की बात की गई है। 

  • शुद्ध कविता की खोज - यह हिंदी साहित्य की आलोचना पर आधारित किताब है। 


6. भाषा-शैली 


छात्रों को परीक्षा में कवि की भाषा-शैली के बारे में जरूर लिखना चाहिए। दिनकर जी की भाषा शैली की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं -


सरल और ओजस्वी भाषा - दिनकर जी की भाषा मुख्य रूप से खड़ी बोली हिंदी है। उनकी भाषा में एक अजीब सा जोश और प्रवाह होता है। वे कठिन शब्दों के बजाय ऐसे शब्दों का प्रयोग करते थे जो सीधे पाठक के दिल में उतर जाते हैं। 


ओज गुण की प्रधानता - उनकी कविताओं में ‘वीर रस’ और ‘ओज गुण’ कूट-कूटकर भरा हुआ है। जब उनकी कविताएं पढ़ी जाती हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 


शैली - उन्होंने मुख्य रूप से प्रबंध काव्य (जैसे रश्मिरथी) और मुक्तक काव्य शैलियों का प्रयोग किया है। उनकी शैली में व्यंग्य, विचारशीलता और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है।


7. पुरस्कार और सम्मान 


देश और हिंदी साहित्य के लिए दिए गए महान योगदान के कारण दिनकर जी को अनेक बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया-

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार (1959) - उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘संस्कृति के चार अध्याय’ के लिए।

  • पद्म भूषण (1959) - भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान।

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार (1972) - उनके प्रसिद्ध काव्य ‘उर्वशी’ के लिए (यह साहित्य जगत का सर्वोच्च पुरस्कार है)।

  • राष्ट्रकवि की उपाधि - देशवासियों और विद्वानों ने उन्हें सम्मान से राष्ट्रकवि का दर्जा दिया।


8. निधन 


दिनकर जी जीवन के अंतिम समय तक साहित्य सेवा में लगे रहे। 24 अप्रैल 1974 को मद्रास (चेन्नई) में अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण इस महान राष्ट्र कवि का निधन हो गया। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी कविताएं आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की ज्वाला जलाती रहती हैं। 


दिनकर जी के जीवन से मिलने वाली सीख -


1. कठिनाइयों से न डरना - बचपन में ही पिता का साया उठने और गरीबी के बावजूद दिनकर जी ने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी पढ़ाई पूरी की। 


2. देश से सच्चा प्रेम करना - अपनी कलम के माध्यम से उन्होंने हमेशा समाज और देश की भलाई के लिए आवाज उठाई। 


3. अपनी संस्कृति का सम्मान करना - उन्होंने भारतीय इतिहास और संस्कृति को बहुत गहराई से समझा और अपनी रचनाओं में उसका गौरव गाया‌।


परीक्षा उपयोगी प्रश्न-उत्तर


प्रश्न- रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर - दिनकर जी का जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में हुआ था।


प्रश्न- दिनकर जी को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ किस रचना पर मिला था?

उत्तर - उन्हें उनकी प्रसिद्ध काव्य रचना ‘उर्वशी’ के लिए वर्ष 1972 में ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ मिला था।


प्रश्न- ‘रश्मिरथी’ काव्य का मुख्य पात्र कौन है?

उत्तर - ‘रश्मिरथी’ काव्य का मुख्य पात्र महाभारत का महान योद्धा कर्ण है।


प्रश्न- दिनकर जी को कौन-कौन से मुख्य पुरस्कार मिले थे?

उत्तर - उन्हें ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, ‘पद्म भूषण’, और‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।


प्रश्न- ‘संस्कृति के चार अध्याय’ किसकी प्रसिद्ध गद्य रचना है?

उत्तर - यह रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की प्रसिद्ध गद्य रचना है।


प्रश्न- ‘दिनकर’ जी को किस रस का महान कवि माना जाता है।

उत्तर - उन्हें मुख्य रूप से वीर रस और ओज गुण का महान कवि माना जाता है।


आप हमारे अन्य हिंदी लेख भी पढ़ सकते हैं. 

👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय

👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

👉 बिहारी लाल का जीवन परिचय

👉 सूरदास का जीवन परिचय

👉 कबीर दास का जीवन परिचय

👉 महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

👉 रहीम दास का जीवन परिचय

👉 जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

👉 तुलसीदास का जीवन परिचय

👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय

सोशल मीडिया लिंक्स :

WhatsApp Channel: [यहाँ क्लिक करके जॉइन करें] — पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें। ✅
Facebook: [हमें फॉलो करें] — हमारे साथ चर्चा में शामिल हों। 👥
Instagram: [नई पोस्ट देखें] — जानकारीपूर्ण रील्स और पोस्ट के लिए फॉलो करें। 📸
Twitter (X): [ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें] — ताज़ा अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें। 🐦
Telegram: [PDF और Notes के लिए यहाँ जुड़ें] — सभी लेखों की PDF के लिए जुड़ें। 🚀

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.