बलिदान कहानी का सारांश | Balidan kahani ka Saransh

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के इस नए लेख में। अगर आप स्कूल या कॉलेज के छात्र हैं तो आपने हिंदी के सबसे महान लेखक मुंशी प्रेमचंद जी का नाम जरुर सुना होगा। उनकी लिखी कहानी इतनी सच्ची और प्यारी होती है कि उन्हें कोई छोटा बच्चा भी पढ़ें तो उसे पूरी कहानी एक बार में समझ आ जाती है। 


आज के इस लेख में हम मुंशी प्रेमचंद जी की एक बहुत ही प्रसिद्ध और दिल को छू लेने वाली कहानी बलिदान का सारांश समझेंगे। इस कहानी को हम बहुत ही आसान सीधी और बोलचाल की भाषा में एक मजेदार कहानी की तरह पढ़ेंगे ताकि आपको एग्जाम के लिए कुछ भी रटना न पड़े, तो चलिए बिना किसी देरी के इस सुंदर कहानी को शुरू करते हैं।


मुंशी प्रेमचंद की बलिदान कहानी का सारांश, कथावस्तु और समीक्षा - Gyan Mukh

कहानी का परिचय - 


बलिदान कहानी हिंदी के महान उपन्यासकार और कहानीकार मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखी गई है। 


यह कहानी गांव के जीवन, किसान की लाचारी, जमींदारी प्रथा और इंसान के आत्मसम्मान की कहानी है। इस कहानी में दिखाया गया है कि एक किसान के लिए उसकी जमीन और उसका सामाजिक सम्मान उसकी जान से भी बढ़कर होता है। जब किसी किसान से उसकी जमीन छीन ली जाती है, तो वह कैसे अंदर से टूट जाता है, और अंत में अपनी इज्जत के लिए अपना सबकुछ न्योछावर (बलिदान) कर देता है।


कहानी के मुख्य पात्र - 


कहानी को अच्छे से समझने के लिए सबसे पहले इसके मुख्य पात्रों को समझना होगा। मुख्य पात्रों का विवरण कुछ इस प्रकार है। 

  • हरखू (हरखचंद): यह गांव का एक बूढ़ा और सीधा-साधा किसान है। एक जमाना था, जब वह बहुत अमीर था, लेकिन समय बदलने के साथ वह गरीब हो गया।

  • गिरधारी: यह हरखू का बेटा है। वह बहुत ही मेहंदी सीधा और अपनी जमीन से बहुत ज्यादा प्यार करने वाला किस है। 

  • सुभागी: यह गिरधारी की पत्नी है, जो समझदार है और अपने पति का हर सुख दुख में साथ देती है। 

  • ओंकारनाथ: यह गांव का जमींदार है, जो पैसे और लगान को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। 

  • कालिकादीन और मंगल सिंह: यह गांव के चालक और पैसे वाले लोग हैं, जो गिरधारी की जमीन हथियाना चाहते हैं। 


👉 लाटी कहानी का सारांश


हरखू का स्मृति अतीत और गरीबी का दौर - 


कहानी की शुरुआत होती है गांव के बुजुर्ग किसान हरकू से। 


बहुत साल पहले हरखू का नाम हरकचंद हुआ करता था। उसके पास बहुत सारी जमीन थी, पैसे थे और गांव में उसकी बहुत इज्जत थी। लोग उसे बहुत सम्मान से बुलाते थे लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। धीरे-धीरे हरखू का व्यापार ठप हो गया, फसलें खराब हुई और उसकी आर्थिक हालत बिगड़ने लगी। उसके खेत बिक गए और उसके पास कुल जमा 8 बीघा जमीन बची। जब इंसान गरीब हो जाता है तो लोग उसका नाम भी छोटा कर देते हैं इसलिए हरकचंद अब हरखू बनकर रह गया था। 


लेकिन गरीब होने के बावजूद हरखू इज्जतदार इंसान था। उसने कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। वह अपनी बची-कुची जमीन पर अपने बेटे गिरधारी के साथ मेहनत करता और अपने परिवार का पेट पालता था।


👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय


हरखू की बीमारी और मृत्यु - 


एक बार बीमार पड़ने पर हरखू की हालत बहुत बिगड़ गई वह 5 महीने तक चारपाई पर पड़ा रहा।


गिरधारी ने अपने पिता के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी उसने पैसे ना होते हुए भी डॉक्टरों की दवाइयां मंगवाई, घर में रखा जो थोड़ा बहुत अनाज और पैसे थे। सब पिता के इलाज में लगा दिए, लेकिन हरखू को कोई दवा नहीं लगी और आखिरकार एक दिन उसकी मृत्यु हो गई।


पिता के मरने के बाद गिरधारी ने गांव के रिवाज के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार और श्राद्ध बहुत धूमधाम से किया। उसने गांव वालों को खाना खिलाया क्योंकि वह नहीं चाहता था कि लोग यह कहे कि हरखू का बेटा अपने बाप का अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं कर पाया लेकिन इस क्रिया कर्म और इलाज के चक्कर में गिरधारी पर काफी कर्ज चढ़ गया और घर का बचा कुचा पैसा भी खत्म हो गया।


जमींदार का दबाव और नजराने की मांग - 


हरखू के मरने के बाद गिरधारी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गिरधारी के पास जो 8 बीघा जमीन थी वह जमींदार ओंकारनाथ की जमीन थी। जिसे गिरधारी लगान देकर जोतता था।


गांव के जमींदार ओकर नाथ ने गिरधारी को अपने पास बुलाया और कहा: 


“गिरधारी! तुम्हारे पिता के जाने के बाद अब अगर तुम इन आठ बीघा खेतों को अपने पास रखना चाहते हो, तो तुम्हें ₹100 नजराना (एडवांस टैक्स) देना होगा। अगर तुम यही नजराना नहीं दोगे, तो मैं यह खेत किसी और को दे दूंगा।”


₹100 उसे जमाने में बहुत बड़ी रकम होती थी। गिरधारी के पास तो खाने तक के पैसे नहीं बचे थे वह ₹100 कहां से लता। उसने जमींदार के आगे बहुत हाथ जोड़े राया गिड़गिड़ाया और कहा की वह लगान समय पर चुका देगा, लेकिन नजराना देने के उसके पास पैसे नहीं है। पर जमींदार का दिल नहीं पिघला।


👉 पंचलाइट कहानी का सारांश


जमीन की नीलामी और अपनों का धोखा - 


जब गांव वालों को पता चला कि गिरधारी के खेत बिकने वाले हैं, तो गांव के चालाक और अमीर लोग उस जमीन पर नजरें गड़ाकर बैठ गए। गांव के दो लोग कालिकादीन और मंगल सिंह बहुत चालाक थे। कालिकादीन ने चुपके से जमींदार ओंकारनाथ को ₹100 नजराना दे दिया और गिरधारी के आठों बीघे खेत अपने नाम करवा लिए।


जब गिरधारी को यह बात पता चली कि उसके पुरखों के खेत उससे छिन गए हैं और अब वह कालिकादीन के हो गए हैं तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गिरधारी के लिए वह खेत केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं थे वह उसकी मां की तरह थे उसने अपने पसीने से उन खेतों को सींचा था। खेत छिन जाने से गिरधारी का दिल पूरी तरह टूट गया। अब उसके घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया।


बैलों की बिक्री और गिरधारी का टूटना - 


खेत छिन जाने के बाद अब गिरधारी के पास खेती करने के लिए कुछ नहीं बचा था। उसके दरवाजे पर उसकी सबसे प्यारी जोड़ी दो बैल बंधे हुए थे। जब खेत ही नहीं रहे तो बैलों का क्या काम और उन्हें चारा खिलाने के पैसे भी गिरधारी के पास नहीं थे।


मजबूरी में गिरधारी को अपने प्यारे बैलों को बेचना पड़ा। मंगल सिंह ने बहुत कम दामों में गिरधारी के बैल खरीद लिए।


जिस दिन बैल बिकर घर से जाने लगे, गिरधारी अपने बैलों के गले से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगा। बैल भी अपने मालिक को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। यह दृश्य इतना भावुक था कि गांव के लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।


बैलों के जाने के बाद गिरधारी को लगा कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। उसकी इज्जत, उसकी पहचान और उसका किसान होना सब कुछ उसका छिन चुका था।


👉 ध्रुवयात्रा कहानी का सारांश


मजदूरी से इनकार और भयानक कदम - 


अब गिरधारी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि वह अपना और अपने परिवार का पेट कैसे पाले? 


गांव के लोगों ने उसे सलाह दी कि वह कालिकादीन के खेतों में या ईट भट्टे पर जाकर मजदूरी कर ले, लेकिन गिरधारी एक स्वाभिमानी किसान था। जिस गांव में कल तक वह अपने खेतों का मालिक था उसी गांव में दूसरे के खेतों में मजदूर बनकर काम करना उसके आत्म-सम्मान को बर्दाश्त नहीं था। वह सोचता था कि जो हाथ कल तक दूसरे को अन्न देते थे वह हाथ आज मजदूरी के लिए कैसे उठाएंगे?


कई दिनों तक गिरधारी ने कुछ नहीं खाया। वह दिन रात चुपचाप गुमसुम बैठा रहता और अपने खेतों की तरफ देखता रहता। 


फिर एक रात जब पूरा गांव सो रहा था गिरधारी चुपके से उठा। उसकी पत्नी सुभागी ने पूछा कि “कहां जा रहे हो?” पर गिरधारी ने कोई जवाब नहीं दिया। वह अपने प्यारे खेतों की तरफ चला गया। 


उसके बाद गिरधारी कभी लौटकर वापस अपने घर नहीं आया। उसने अपने आत्मसम्मान और खेतों के प्रेम में अपनी जान दे दी। यानी उसने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 


बलिदान कहानी का सारांश class 11 - बलिदान कहानी का उद्देश्य - बलिदान कहानी का सारांश और उद्देश्य - प्रेमचंद की बलिदान कहानी का सारांश

कहानी का अंत गिरधारी का साया (भूत) - 


गिरधारी के गायब होने के बाद गांव में एक अजीब और डरावनी घटना घटने लगी। 


रात के सन्नाटे में जब कालिकादीन या गांव के लोग खेतों की तरफ जाते तो उन्हें गिरधारी अपने खेतों की बाउंड्री पर खड़ा दिखाई देता था। वह ना तो किसी से बोलना था और ना ही किसी को नुकसान पहुंचाता था वह बस उदास नजरों से अपने खेतों को देखता रहता था।


गांव वालों में यह डर फैल गया कि गिरधारी की आत्मा अपने खेतों से इतनी जुड़ी थी कि मरने के बाद भी वह अपने खेतों को छोड़ नहीं पाई।


कालिकादीन (जिसने धोखे से खेत लिए थे) इतना डर गया कि उसने गिरधारी के उन खेतों में जाना और जोतना ही बंद कर दिया। इस तरह, जिस जमीन के लिए गिरधारी ने अपनी जान दी वह जमीन अंत में वैसी ही खाली पड़ी रह गई। 


कहानी का मुख्य संदेश - 


मुंशी प्रेमचंद जी की बलिदान कहानी हमें बहुत गहरी बातें सिखाती है।

  • किसान और उसकी जमीन का रिश्ता: एक किसान के लिए उसकी जमीन केवल पैसे कमाने का साधन नहीं होती, बल्कि वह उसकी मां और उसकी इज्जत होती है। 

  • आत्मसम्मान का महत्व : सच्चा इंसान अपनी गरीबी बर्दाश्त कर सकता है लेकिन अपने आत्मसम्मान का सौदा कभी नहीं कर सकता। 

  • समाज का अन्याय - यह कहानी दिखाती है कि कैसे समाज के अमीर और चालाक लोग गरीब किसानों की लाचारी का फायदा उठाते हैं और उन्हें तबाह कर देते हैं।


👉 बहादुर कहानी का सारांश


निष्कर्ष - 


संक्षेप में कहा जाए तो बलिदान केवल एक कहानी नहीं है बल्कि यह भारत के गरीब किसान के दर्द और उनके आत्मसम्मान की एक अमर कहानी है। 


गिरधारी का बलिदान हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि जो किसान दिन रात पसीना बहाकर पूरी दुनिया का पेट भरता है। अंत में उसे खुद अपनी इज्जत और ज़मीन बचाने के लिए अपनी जान तक गवानी पड़ती है। यह कहानी आज भी उतनी ही सच्ची और दिल को छू लेने वाली लगती है जितनी सालों पहले थी।


उम्मीद है कि बलिदान कहानी का यह सारांश आपको एकदम आसानी से समझ आ गया होगा। अगर ऐसे ही आप हमारे अन्य कहानियां पढ़ना चाहते हैं तो नीचे आपको उन सब कहानियों की लिंक दी जा रही है जिसे आप आसानी से पढ़ सकते हैं।


हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:

अगर आप अपनी हिंदी व्याकरण और साहित्य की जानकारी को और बढ़ाना चाहते हैं, तो इन लेखों को भी जरूर देखें:







लेटेस्ट नोट्स और अपडेट्स सबसे, पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें:

WhatsApp Channel: [यहाँ क्लिक करके जॉइन करें] — पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें। ✅

Facebook: [हमें फॉलो करें] — हमारे साथ चर्चा में शामिल हों। 👥

Instagram: [नई पोस्ट देखें] — जानकारीपूर्ण रील्स और पोस्ट के लिए फॉलो करें। 📸

Twitter (X): [ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें] — ताज़ा अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें। 🐦

Telegram: [PDF और Notes के लिए यहाँ जुड़ें] — सभी लेखों की PDF के लिए जुड़ें। 🚀

धन्यवाद! 'Gyan Mukh' परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। 😊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.