स्वाभिमान के आगे जान की बाजी लगा देना ही राजपूतों की असली पहचानत थी। हरिकृष्ण प्रेमी जी का प्रसिद्ध नाटक आन का मान मारवाड़ और मेवाड़ के वीरों की देशभक्ति, त्याग और अनूठे स्वाभिमान की अमर कहानी है।
यदि आप कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी हैं और इस नाटक को बिना किसी कठिन शब्द के बेहद आसान भाषा में समझाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही तैयार किया गया है। इस आर्टिकल में लिखा गया हर एक शब्द बहुत ही सरल है। जिसे हर कोई समझ सकता है आपको बस इसको पूरा पढ़ लेना है और आपको अपने आप ही सब कुछ समझ में आ जाएगा।
आन का मान नाटक का सारांश और चरित्र चित्रण
नाटक का परिचय -
👉 कुहासा और किरण नाटक का सारांश
नाटक के मुख्य कहानी और उद्देश्य (प्रस्तावना) -
आन का मान नाटक के लेखक प्रसिद्ध नाटककार हरिकृष्ण प्रेमी जी है। यह एक ऐतिहासिक नाटक है जो मेवाड़ और मारवाड़ के राजपूतों के स्वाभिमान देश भक्ति और उनके त्याग को दिखाता है।
इस नाटक का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि अपने देश अपनी आन बान और शान के लिए राजपूत किस तरह अपना सब कुछ निछावर कर देते थे। साथ ही, यह नाटक यह संदेश भी देता है कि सच्चे वीर किसी भी स्त्री का अपमान नहीं करते चाहे वह शत्रु की ही बेटी या पत्नी क्यों ना हो
मुख्य पात्रों का परिचय -
- दुर्गादास: मारवाड़ के एक महान राजपूत वीर और देशभक्त। वह बहुत समझदार, स्वाभिमानी और सच्चे योद्धा है।
- अमर सिंह: मेवाड़ के महाराणा प्रताप के पुत्र। वे बहुत वीर और क्रोधी स्वभाव के हैं।
- औरंगज़ेब: मुगल सम्राट जो बहुत चतुर और कूटनीतिज्ञ है।
- साफी खां: औरंगजेब का एक सेनापति जो अचलसिंह का मित्र भी है।
'आन का मान' नाटक का अंक वार सारांश -
प्रथम अंक(पहला भाग): संकट की घड़ी और मतभेद
कहानी की शुरुआत मारवाड़ और मेवाड़ के ऐतिहासिक संदर्भ से होती है। मुगल सम्राट औरंगजेब अपनी कूटनीति से राजपूतों की एकता को तोड़ना चाहता है।
मारवाड़ के राजा जसोल के पुत्र अजीत सिंह छोटे हैं, इसलिए मारवाड़ की रक्षा का पूरा भार वीर दुर्गादास के कंधों पर है। दूसरी तरफ मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह राजपूतों की आजादी के लिए मुगलों से लगातार लड़ रहे हैं।
हालांकि दोनों राजपूत राजाओं के बीच कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद उत्पन्न हो जाते हैं। वीर दुर्गादास बहुत शांति और समझदारी से काम लेते हैं और मेवाड़-मारवाड़ के इस मतभेद को दूर करने की कोशिश करते हैं ताकि मुगल इसका फायदा ना उठा सके।
द्वितीय अंक (दूसरा भाग): औरंगजेब की चाल और युद्ध की तैयारी
दूसरे अंक में मुगल सम्राट औरंगजेब की चालाकी दिखाई गई है। औरंगजेब जानता है कि जब तक दुर्गादास और अमर सिंह जैसे वीर राजपूत जिंदा है तब तक वह पूरे राजस्थान पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सकता इसलिए औरंगजेब अपने सेनापतियों के जरिए राजपूतों में फूट डालने की साजिश रचता है, लेकिन दुर्गादास अपनी बुद्धिमत्ता और देशभक्ति से औरंगजेब की हर चाल को नाकाम कर देते हैं। वे सभी राजपूत सरदारों को इकट्ठा करते हैं और देश की आन और मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।
तृतीय अंक (तीसरा भाग): आन की रक्षा और जीत
तीसरी अंक में युद्ध का मैदान और राजपूतों की आन-बान-शान की रक्षा दिखाई गई है।
युद्ध के दौरान मुगल सेना की एक बेगम और शहजादी राजपूत के कब्जे में आ जाती हैं। कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं लेकिन वीर दुर्गादास और अमर सिंह भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए शत्रु की स्त्रियों को पूरी इज्जत देते हैं और उन्हें सही सलामत वापस मुगल शिविर में भिजवा देते हैं।
राजपूत अपनी जान की बाजी लगा देते हैं, लेकिन अपनी आन और मर्यादा पर कोई आच नहीं आने देते। अंत में औरंगजेब को भी राजपूतों के इस स्वाभिमान, साहस और ऊंचे चरित्र के सामने झुकना पड़ता है।
प्रमुख पात्रों का चरित्र चित्रण -
वीर दुर्गादास का चरित्र चित्रण
- सच्चे देशभक्त: दुर्गादास के लिए मारवाड़ की आजादी और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
- निस्वार्थ सेवक: वह खुद राजा नहीं बनते, बल्कि राजकुमार अजीत सिंह की रक्षा करके उन्हें गद्दी पर बैठने का प्रयास करते हैं।
- नारी सम्मान कर्ता: वे शत्रु की स्त्रियों को भी माता-बहन के समान आदर देते हैं।
- कुशल कूटनीतिज्ञ: वे औरंगजेब की हर चाल को अपनी बुद्धि से विफल कर देते हैं।
महाराणा अमर सिंह का चरित्र चित्रण -
- स्वाभिमानी और वीर: अमर सिंह महाराणा प्रताप के योग्य पुत्र हैं। वह मुगलों की गुलामी कभी स्वीकार नहीं करते।
- थोड़े क्रोधी पर साफ दिल: उनका स्वभाव थोड़ा उग्र और क्रोधी है, लेकिन देश की आज के मामले में वे पीछे नहीं हटते।
नाटक का मुख्य संदेश (उद्देश्य) -
आन का मान नाटक हमें सिखाता है कि
- अपनी मातृभूमि और अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
- आपस के भेदभाव और लड़ाई को भूलकर देश की भलाई के लिए एकजुट होना चाहिए।
- शत्रु की स्त्री या कमजोर व्यक्ति पर कभी वार नहीं करना चाहिए यही सच्चा वीर धर्म है।
आन का मान नाटक की भाषा शैली और संवाद -
- सरल और सीधी भाषा: इस नाटक में ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है जिसे पढ़कर कोई भी छात्र पूरी कहानी को मन में समझ सकता है।
- छोटे और असरदार संवाद: नाटक में पात्र बहुत लंबे-लंबे भाषण नहीं देते। वे छोटे साफ और जोरदार वाक्य बोलते हैं। जिससे पढ़ने वाले में देशभक्ति का जोश पर जाता है।
- वीर रस के प्रधानता: पूरी कहानी में वीरता, साहस त्याग और देश के लिए मर मिटने का जज्बा दिखाई देता है।
आन का मान नाम का क्या अर्थ है? (शीर्षक की सार्थकता)
- आन का मतलब: आन का मतलब होता है अपना स्वाभिमान, अपनी मर्यादा, अपनी बात पर टिके रहना और अपनी मातृभूमि का सम्मान।
- मान का मतलब: मान का मतलब होता है उस स्वाभिमान की रक्षा करना और उसे ऊंचा उठाना।
- कहानी से जुड़ाव: इस पूरे नाटक में वीर दुर्गादास, अमर सिंह और बाकी राजपूत अपनी जान दे देते हैं लेकिन अपने स्वाभिमान पर कोई दाग नहीं लगने देते। वे शत्रु की बेगमों को भी पूरी इज्जत के साथ लौटा कर अपनी भारतीय संस्कृति के आन का मान रखते हैं।
नाटक के अन्य प्रमुख पात्रों का परिचय एवं चरित्र चित्रण -
औरंगजेब का चरित्र चित्रण:
- चतुर और चालक शासक: औरंगजेब दिल्ली का मुगल सम्राट है। वह सीधा युद्ध लड़ने के बजाय चालबाजियों और साजिशों से जीतना चाहता है।
- राजपूतों की शक्ति से डरने वाला: वह जानता है कि जब तक राजपूत एकजुट है तब तक उन्हें हराना आसान नहीं है इसलिए वह उन्हें आपस में लड़ाने की कोशिश करता है।
- कट्टर सोच वाला: औरंगजेब अपनी सीमाओं को बढ़ाना चाहता है और स्वाभिमानी राजपूतों को अपने नीचे दबा कर रखना चाहता है।
अचल सिंह का चरित्र चित्रण -
- वीर और भावुक योद्धा: अचल सिंह एक राजपूत वीर है। जो अपनी मातृभूमि से बहुत प्यार करते हैं।
- दोस्ती निभाने वाला: मुगल सेनापति सफी खां से उनकी दोस्ती है, लेकिन जब देश के सम्मान और आन की बात आती है तो वह देश को ही सबसे ऊपर रखते हैं।
हमारे अन्य महत्वपूर्ण लेख भी पढ़ें:
धन्यवाद! 'Gyan Mukh' परिवार का हिस्सा बनने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। 😊


