हिंदी साहित्य के इतिहास में जब भी राष्ट्रप्रेम, भारत की गौरवशाली संस्कृति और साकेत जैसे महान महाकाव्य की बात होती है, तो राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी का नाम सबसे पहले आता है। गुप्त जी हिंदी साहित्य के ‘द्विवेदी युग’ के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय कवि माने जाते हैं।
उन्हें भारत के प्रथम ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था। यह उपाधि उन्हें स्वयं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने उनकी प्रसिद्ध काव्य पुस्तक ‘भारत-भारती’ से प्रभावित होकर दी थी। आज के इस लेख में हम मैथिलीशरण गुप्त जी के जीवन, उनकी शिक्षा, प्रमुख रचनाओं, भाषा-शैली और साहित्यिक योगदान को बिल्कुल सरल शब्दों में समझेंगे।
एक नजर में : मैथिलीशरण गुप्त
जीवन परिचय -
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त 1886 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव नामक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सेठ रामचरण गुप्त तथा माता का नाम सरयू देवी था और यह दोनों धार्मिक कृत्यो में हुए लीन रहते थे इस प्रकार बालक मैथिलीशरण गुप्त के मन पर धर्म व संस्कृति का विशेष प्रभाव था। उन्होंने अपनी बाल्यावस्था से ही कविताएं लिखना आरंभ कर दी थी। उन्होंने घर पर रहकर ही हिंदी, संस्कृत, बंगला, मराठी आदि भाषाओं का एवं उनके साहित्य का गहन अध्ययन किया। उन्होंने आरंभ में जो कविताएं लिखी है, वे वैश्योपकारक पत्रिका में प्रकाशित होती थी।
मैथिलीशरण गुप्त की गणना हिंदी के 10 सर्वश्रेष्ठ कवियों में होती है। वे सरस्वती पत्रिका के संपादक आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी के संपर्क में आए और उनकी प्रेरणा पाकर उन्होंने अपने काव्य रचना में देश प्रेम व संस्कृति को आधार बनाया। उन्हें की प्रेरणा पाकर को जीने संकेत महाकाव्य की रचना की उनकी रचनाएं सन 1906 से सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित होने लगी। उन्हें सन 1938 में मंगल प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। सन 1952 में वे राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में चुने गए। सन 1954 में पद्म भूषण की उपाधि दी गई तथा सन 1964 में हिंदी के इस महान सपूत का देहांत हो गया।
साहित्यिक परिचय -
मैथिलीशरण गुप्त हिंदी साहित्य के द्विवेदी युग के प्रमुख कवि थे और उन्होंने हिंदी काव्य को नई दिशा प्रदान की उन्होंने खड़ी बोली हिंदी को काव्य भाषा के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रचनाओं में भारतीय इतिहास, संस्कृति, धर्म और राष्ट्रप्रेम का अत्यंत सुंदर समन्वय मिलता है। वह साहित्य को केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण का माध्यम मानते थे। उनकी कविताएं सरल भाषा में होते हुए भी अत्यंत प्रभावशाली और विचार पूर्ण होती हैं। वह अपने काव्य के माध्यम से जनता में जागरूकता, आत्मगौरव और नैतिकता की भावना उत्पन्न करते हैं।
प्रमुख रचनाएं -
मैथिलीशरण गुप्त की प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं
- भारत-भारती: राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत प्रसिद्ध काव्य
- साकेत: रामायण पर आधारित महान काव्य
- यशोधरा: बुद्ध की पत्नी यशोधरा के जीवन पर आधारित
- पंचवटी
- जयद्रथ वध
- द्वापर
- कुणाल गीत
इसमें भारत भारती और साकेत विशेष रूप से प्रसिद्ध है। साकेत में उन्होंने उर्मिला के चरित्र को प्रमुखता देकर एक नई दृष्टि प्रस्तुत की जो उनकी मौलिकता और रचनात्मकता को दर्शाता है।
भाषा-शैली -
मैथिलीशरण गुप्त की भाषा अत्यंत सरल, शुद्ध, स्पष्ट और प्रभावशाली है। उन्होंने खड़ी बोली हिंदी का प्रयोग किया और उसे काव्य के लिए उपयुक्त बनाया। उनकी शैली में ओज, भावपूर्ण और गंभीरता का सुंदर समन्वय मिलता है। वह जटिल विचारों को भी सरल और सहज भाषा में व्यक्त करने में सक्षम थे। उनकी भाषा में ना तो अनावश्यक अलंकरण है और ना ही कठिन शब्दावली। जिससे उनकी रचनाएं जनसामान्य के लिए अत्यंत सहज और प्रभावशाली बन जाती हैं।
साहित्य में स्थान -
हिंदी साहित्य में मैथिलीशरण गुप्त का स्थान अत्यंत उच्च और सामान्य है। वह खड़ी बोली काव्य के प्रमुख उन्नायन और राष्ट्रीय चेतना के महान कवि माने जाते हैं। उन्हें उनके साहित्य योगदान के लिए राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने हिंदी काव्य को नहीं दिशा दी, और उसे जन सामान्य के निकट पहुंचाया। उनकी रचनाएं न केवल साहित्यिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टि से भी अत्यंत प्रभावशाली हैं।
मैथिली शरण गुप्त का निधन -
मैथिली शरण गुप्त ने साहित्य जगत को अपनी श्रेष्ठ काव्य-कृतियों से रोशन किया है, किंतु 12 दिसंबर 1964 को दिल का दौरा पड़ने से 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया, लेकिन साहित्य जगत में उनकी काव्य रचनाओं के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।
जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि
मैथिलीशरण गुप्त जी का जन्म 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव नाम के एक सुंदर कस्बे में हुआ था।
- धार्मिक और साहित्यिक परिवार - इनका परिवार एक वैश्य परिवार था। इनके पिता का नाम सेठ रामचरण गुप्त और माता का नाम कौशल्या बाई था। इनके पिता खुद भी एक बड़े रामभक्त और कवि थे। वह ‘कनकलता’ उपनाम से कविताएं लिखा करते थे।
- बचपन के संस्कार - घर में दिन-रात रामचरितमानस का पाठ, भजन और काव्य चर्चा होती रहती थी। इसी वजह से बचपन से ही गुप्त जी के मन में श्री राम के प्रति अटूट भक्ति और कविता लिखने का प्रेम जागृत हो गया था।
- अनुज भी बने साहित्यकार - इनके छोटे भाई सिया रामशरण गुप्त जी आगे चलकर हिंदी के एक जाने-माने और प्रसिद्ध लेखक बने।
👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय
प्रारंभिक शिक्षा और संघर्ष
मैथिलीशरण गुप्त जी की शुरुआती पढ़ाई चिरगांव के ही एक स्थानीय विद्यालय में शुरू हुई।
- पढ़ाई में कम, खेल में ज्यादा मन - बचपन में गुप्त जी का मन स्कूल की किताबी पढ़ाई में बहुत कम लगता था। उनका मन पतंग उड़ाने, खेलकूद और कविता की पंक्तियां गुनगुनाने में ज्यादा रहता था।
- घर पर शिक्षा - जब पिताजी ने देखा कि स्कूल में इनका मन नहीं लग रहा है तो उन्होंने घर पर इनकी शिक्षा का प्रबंध किया। घर पर ही इन्होंने हिंदी, संस्कृत, बांग्ला, मराठी और अंग्रेजी भाषा का बहुत अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया।
- काव्य-साधना की शुरुआत - वे बहुत कम उम्र में ही ब्रजभाषा में छोटी-छोटी कविताएं और छंद लिखने लगे थे।
गुरु महावीर प्रसाद द्विवेदी जी का मार्गदर्शन
मैथिलीशरण गुप्त जी के जीवन में सबसे बड़ा मोड तब आया जब वह आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के संपर्क में आए।
- गुरु का मार्गदर्शन - उस समय आचार्य द्विवेदी जी प्रसिद्ध पत्रिका ‘सरस्वती’ के संपादक थे। द्विवेदी जी ने गुप्त जी की कविताओं को देखा और उन्हें ब्रजभाषा छोड़कर सरल खड़ी बोली हिंदी में कविताएं लिखने की प्रेरणा दी।
- सच्चा शिष्य - गुप्त जी ने आचार्य द्विवेदी जी को अपना गुरु मान लिया और उनके बताए रास्ते पर चलने लगे। द्विवेदी जी की प्रेरणा से ही गुप्त जी की रचनाएं ‘सरस्वती’ पत्रिका में छपने लगी और पूरे देश में इनकी पहचान बनने लगी।
‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि और स्वतंत्रता संग्राम
जिस समय मैथिलीशरण गुप्त जी कविताएं लिख रहे थे उस समय भारत अंग्रेजों की गुलामी में जकड़ा हुआ था। देश में आजादी के लिए आंदोलन चल रहे थे।
- ‘भारत-भारती’ का जादू (1912) - वर्ष 1912 में जब इनकी पुस्तक ‘भारत-भारती’ प्रकाशित हुई, तो उसने पूरे देश में तहलका मचा दिया। इस पुस्तक में गुप्त जी ने भारत के महान अतीत का वर्णन किया और देशवासियों को गुलामी की जंजीरें तोड़ने का संदेश दिया।
- महात्मा गांधी द्वारा ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि - ‘भारत-भारती’ को पढ़कर देश के युवाओं में देशभक्ति का नया जोश भर गया। देश की आजादी में इस पुस्तक के योगदान को देखते हुए महात्मा गांधी जी ने मैथिलीशरण गुप्त जी को ‘राष्ट्रकवि’ की उपाधि दी।
- जेल यात्रा - गुप्त जी केवल कविताओं तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग भी लिया। सत्याग्रह आंदोलन के दौरान उन्हें अंग्रेजों द्वारा जेल भी जाना पड़ा।
मैथिलीशरण गुप्त की प्रमुख रचनाएं
गुप्त जी ने लगभग 40 से अधिक पुस्तकें लिखीं। उनकी रचनाओं को मुख्य रूप से खंडकाव्य और महाकाव्य में बांटा जा सकता है।
(A) प्रसिद्ध महाकाव्य
- साकेत - यह गुप्त जी की सबसे महान रचना है। इसमें रामायण की कहानी को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। इसमें भगवान राम के भाई लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के त्याग और बिरह का बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक वर्णन किया गया है, जिसे पुराने कवियों ने भुला दिया था। इस ग्रंथ के लिए उन्हें ‘मंगलाप्रसाद पारितोषिक’ से सम्मानित किया गया था।
(B) प्रमुख प्रसिद्ध खंडकाव्य
- भारत भारती - देश प्रेम और राष्ट्रजागरण से भरी पुस्तक, जिसने इन्हें ‘राष्ट्रकवि’ बनाया।
- यशोधरा - इसमें महात्मा बुद्ध के गृह-त्याग के बाद उनकी पत्नी यशोधरा के दुखों, त्याग और स्वाभिमान का मार्मिक चित्रण है। (“ सखि, वे मुझसे कहकर जाते” - इसी काव्य की प्रसिद्ध पंक्ति है)।
- पंचवटी - इसमें शूर्पणखा प्रसंग और लक्ष्मण जी के चरित्र एवं कर्तव्यनिष्ठा का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया है।
- जयद्रथ वध - महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु के वध और अर्जुन द्वारा जयद्रथ के वध की वीर रस से भरी कहानी।
- द्वापर और नहुष - ये भी इनकी पौराणिक और धार्मिक कथाओं पर आधारित महान रचनाएं हैं।
गुप्त जी की साहित्य और काव्यगत विशेषताएं
छात्रों को परीक्षा में कवि की काव्यगत विशेषताओं के बारे में जरूर लिखना चाहिए।
- राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति - इनकी कविताओं का मुख्य स्वर देश भक्ति है। वे देशवासियों को अपने इतिहास पर गर्व करने और देश के लिए सब कुछ निछावर करने की प्रेरणा देते हैं।
- नारी के प्रति सम्मान - गुप्त जी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने इतिहास की उपेक्षित नारियों (जैसे - उर्मिला, यशोधरा, कैकेई) को अपने काव्य में प्रमुख स्थान दिया और उनके त्याग का गौरव गाया।
- भारतीय संस्कृति का गौरव - वे भारतीय परंपरा, धर्म, सत्य और मर्यादा के बहुत बड़े समर्थक थे।
- मानवतावाद - गुप्त जी की कविताओं में केवल हिंदू धर्म नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के कल्याण और एकता की बात कही गई है।
👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय
भाषा और शैली
- सरल खड़ी बोली - गुप्त जी ने हिंदी साहित्य में खड़ी बोली को स्थापित करने का सबसे बड़ा काम किया। इनकी भाषा बहुत ही शुद्ध, सरल और प्रवाहमयी खड़ी बोली हिंदी है।
- शैली - इन्होंने मुख्य रूप से प्रबंधात्मक (जैसे- साकेत) और मुक्तक दोनों शैलियों में रचना की है। इनकी शैली में सरलता, अलंकारिकता और संगीतात्मकता का अनोखा मेल देखने को मिलता है।
पुरस्कार और सम्मान
देश और साहित्य के लिए दिए गए महान योगदान के कारण गुप्त जी को अनेक बड़े सम्मान मिले।
- राष्ट्रकवि की उपाधि - महात्मा गांधी जी के द्वारा दी गई।
- पद्म भूषण (1954) - भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
- मंगला प्रसाद पारितोषिक - इनके प्रसिद्ध महाकाव्य ‘साकेत’ के लिए साहित्य सम्मेलन द्वारा दिया गया।
- राज्यसभा सांसद - आजाद भारत में इन्हें लगातार दो बार (1952 से 1964) राज्यसभा का सदस्य (सांसद) मनोनीत किया गया।
- मानद डॉक्टरेट - आगरा विश्वविद्यालय द्वारा इन्हें ‘डी.लिट’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
निधन
अपनी संपूर्ण जिंदगी हिंदी मां की सेवा में समर्पित करने के बाद, 12 दिसंबर 1964 को हृदय गति रुकने (दिल का दौरा पड़ने) के कारण इस महान राष्ट्र कवि का निधन हो गया। भले ही वे आज हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं है, लेकिन उनकी अमर पंक्तियां आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की अलख जगाती रहती हैं।
इनकी प्रसिद्ध पंक्तियां आज भी हर भारतीय की जुबान पर हैं-
“मैथिली शरण गुप्त जी ने लिखा था –’’
“जिसको न निज गौरव तथा निज देश का अभिमान है,
वह नर नहीं नर-पशु निरा है और मृतक समान है।”
आप हमारे अन्य हिंदी लेख भी पढ़ सकते हैं.
👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय
👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय
👉 रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय


