आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी हिंदी साहित्य के एक महान लेखक थे। वह बहुत ज्ञानी और समझदार व्यक्ति थे उन्हें हिंदी और संस्कृत भाषा का अच्छा ज्ञान था उन्होंने अपने जीवन में कई अच्छी पुस्तक लिखी तो उनके इस जीवन परिचय को बहुत ही सरल भाषा में हम समझेंगे इस जीवन परिचय को पढ़ने के बाद में उनके जीवन में संबंधित आपको किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न नहीं रहेगा।
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी: एक नजर में
जीवन परिचय -
हिंदी साहित्य के इतिहास में जब भी निबंध लेखन, उपन्यासों और भारतीय संस्कृति की बात होती है, तो आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का नाम सबसे पहले और बहुत आदर के साथ लिया जाता है। वे हिंदी के एक ऐसे महान लेखक, इतिहासकार और आलोचक थे जिन्होंने कठिन से कठिन बातों को भी अपनी सरल और सजीव भाषा में बहुत ही आसानी से समझा दिया। आज के इस लेख में हम आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के पूरे जीवन, उनकी रचनाओं और साहित्यिक सफर को बहुत ही सरल और आसान शब्दों में जानेंगे, जिसे पढ़कर कोई भी छात्र बच्चा इन्हें आसानी से समझ सके।
जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि -
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी का जन्म 19 अगस्त 1907 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अंतर्गत आने वाले ‘दुबे का छपरा’ नामक एक छोटे से गांव में हुआ था। उनके परिवार का माहौल पूरी तरह से धार्मिक सुसंस्कृत और ज्योतिष विद्या से जुड़ा हुआ था। उनके पिता पंडित अनमोल द्विवेदी संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान और जाने-माने ज्योतिष थे। उनके घर में हमेशा पढ़ाई-लिखाई और धार्मिक ग्रंथो की चर्चा होती रहती थी। चूंकि उनका परिवार पारंपरिक ज्योतिष और संस्कृति ज्ञान से जुड़ा था, इसलिए बचपन से ही हजारी प्रसाद जी के घर में शिक्षा का एक बहुत ही अच्छा और अनुशासित माहौल मिला। उनके संस्कार बहुत अच्छे थे और वे बचपन से ही बड़ों का आदर करने वाले और शांत स्वभाव के बालक थे।
प्रारंभिक शिक्षा और संघर्ष भरा जीवन -
हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की शुरुआती पढ़ाई उनके अपने ही गांव और आसपास के स्कूलों में हुई थी। बचपन से ही उनकी बुद्धि बहुत तेज थी। वे जो भी किताब एक बार पढ़ लेते थे, वह उन्हें वह बहुत जल्दी समझ आ जाती थी।
- संस्कृत की पारंपरिक शिक्षा: अपने पारिवारिक संस्कारों के कारण उन्होंने सबसे पहले पारंपरिक रूप से संस्कृत व्याकरण, ज्योतिष और साहित्य का गहरा अध्ययन किया।
- काशी का सफर: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक और शैक्षणिक शहर काशी (वाराणसी) चले गए। काशी में उन्होंने ज्योतिष और संस्कृत में आचार्य की परीक्षा बहुत अच्छे अंकों के साथ पास की।
- जीवन का कड़ा संघर्ष: जब वे बहुत छोटे थे, तभी उन्हें जीवन में कई तरह की आर्थिक परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के दम पर लगातार आगे बढ़ते रहे।
👉भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय
अध्यापन और नौकरी का सफर -
पढ़ाई पूरी करने के बाद आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और ज्ञान बांटने में लगा दिया। उन्होंने कई बड़ी जगह पर अपनी सेवाएं दीं:
- शांतिनिकेतन में लंबा समय: रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा स्थापित प्रसिद्ध ‘शांतिनिकेतन’ में उन्हें हिंदी पढ़ने का बहुत महत्वपूर्ण अवसर मिला। वहां उन्होंने लगभग बीस साल (1930 से 1950 तक) तक रहकर हिंदी और संस्कृति की शिक्षा दी। शांतिनिकेतन के शांत और कलात्मक माहौल का उनके ऊपर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा।
- काशी हिंदू विश्वविद्यालय: शांतिनिकेतन के बाद वे वाराणसी लौट आए और प्रसिद्ध काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर और अध्यक्ष बने। उन्होंने अपनी शानदार और रोचक पढ़ाने की शैली से हजारों छात्रों का भविष्य संवारा।
- पंजाब यूनिवर्सिटी: इसके बाद वे चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में भी हिंदी विभाग के मुख्य प्रोफेसर रहे और अपने जीवन के अंतिम दिनों तक साहित्य की सेवा करते रहे।
साहित्य की दुनिया में महान योगदान -
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने हिंदी साहित्य की बहुत बड़ी सेवा की। उन्होंने गद्य की कई अलग-अलग विधाओं (निबंध, उपन्यास, आलोचना और इतिहास) में बेहतरीन किताबें लिखीं।
- महान निबंधकार: उनके निबंध बहुत ही प्रसिद्ध है। वे किसी भी आम चीज (जैसे फूल, नाखून या पुरानी परंपराओं) पर बहुत ही गहरी और सुंदर बात कह देते थे। उनके निबंधों को पढ़कर ऐसा लगता था मानो वे हमारे सामने बैठकर बहुत प्यार से कोई कहानी सुना रहे हों।
- प्रसिद्ध उपन्यासकार: उन्होंने इतिहास और कल्पना को मिलकर बहुत ही शानदार उपन्यास लिखे, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से पढ़ते हैं।
- सच्चे आलोचक: उन्होंने प्राचीन और आधुनिक हिंदी साहित्यों की बहुत ही निष्पक्ष और सही समीक्षा की, जिससे नए लेखकों को बहुत मदद मिली।
👉 रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की प्रमुख रचनाएं -
द्विवेदी जी ने अपने जीवन काल में अनेकों पुस्तक लिखी, जिनमें से कुछ सबसे प्रसिद्ध रचनाएं निम्नलिखित हैं:
(क) प्रसिद्ध उपन्यास
- बालभट्ट की आत्मकथा: यह उनका सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक उपन्यास है। इसमें राजा हर्षवर्धन के समय के समाज, संस्कृति और प्रेम का बहुत ही सुंदर और जादुई चित्रण किया गया है।
- पुनर्नवा: यह प्राचीन भारतीय जीवन और संस्कृति पर आधारित एक बहुत ही रोचक उपन्यास है।
- चारु चंद्रलेख: यह उपन्यास भी प्राचीन भारत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है।
- अनामदास का पोथा: यह उपनिषदों की कथाओं पर आधारित एक बहुत ही दार्शनिक और सुंदर उपन्यास है।
(ख) प्रसिद्ध निबंध संग्रह
- अशोक के फूल: यह उनका सबसे लोकप्रिय निबंध है, जिसमें उन्होंने प्रकृति के माध्यम से हमारी संस्कृति और इतिहास की बहुत गहरी बात समझाइए है।
- कल्पलता: इसमें भारतीय जीवन और संस्कृति से जुड़े कई सुंदर निबंध है।
- विचार और वितर्क: यह उनके वैचारिक और गंभीर निबंधों का संग्रह है।
- कुटज: यह निबंध हमें यह सिखाता है कि चाहे परिस्थितियों कैसी भी हों, हमें हमेशा डटकर मुकाबला करना चाहिए (जैसे को कुटज का पौधा हर हाल में हरा-भरा रहता है)।
(ग) इतिहास और आलोचना ग्रंथ
हिंदी साहित्य की भूमिका
हिंदी साहित्य का आदिकाल
नाथ संप्रदाय
भाषा और लेखन शैली -
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की भाषा की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वे गंभीर से गंभीर और भारी-भरकम बात को भी बहुत ही सरल, स्पष्ट और सहज भाषा में कह देते थे।
- संस्कृत निष्ठ और ठेठ हिंदी का मेल: उनकी भाषा में जहां एक तरफ संस्कृत के सुंदर और परिष्कृत शब्द होते थे, वहीं दूसरी तरफ आम बोल-चाल की हिंदी और लोक-भाषा के मुहावरे भी शामिल होते थे।
- प्रश्नात्मक और सजीव शैली: वे लिखते समय बीच-बीच में ऐसे सवाल पूछते थे कि पढ़ने वाले का मन पूरी तरह से किताब से जुड़ जाता था। उनकी शैली को देखकर ऐसा लगता था मानो कोई ज्ञानी गुरु अपने प्रिय छात्रों को बहुत ही स्नेह से समझा रहा हो।
मिले हुए बड़े सम्मान और पुरस्कार -
अपनी असाधारण विद्वता और हिंदी साहित्य को दिए गए अमूल्य योगदान के कारण आचार्य जी को देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
- पद्मभूषण (1957): भारत सरकार द्वारा उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया।
- साहित्य अकादमी पुरस्कार: उनकी प्रसिद्ध साहित्यिक कृति ‘आलोक पर्व’ निबंध संग्रह के लिए उन्हें प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया।
- लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट की उपाधि: उनकी महान विद्वता को देखते हुए उन्हें मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
जीवन का अंतिम पड़ाव और निधन -
हिंदी साहित्य, इतिहास और संस्कृति की आजीवन सेवा करने वाले यह महान प्रकांड विद्वान जीवन के अंतिम दिनों तक कुछ ना कुछ नया लिखते और पढ़ाते रहे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण 19 मई 1979 को दिल्ली में उनका स्वर्गवास हो गया। भले ही आज वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके लिखे गए निबंध, उपन्यास और विचार हमेशा के लिए हिंदी साहित्य के आकाश में अमर हो चुके हैं।
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जीवनी एक नजर में -
हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म 19 अगस्त 1960 ईस्वी में एक विद्वान ब्राह्मण परिवार में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के छपरा नामक ग्राम में हुआ था। द्विवेदी जी के बचपन का नाम वैद्यनाथ द्विवेदी था उनकी माता का नाम श्रीमती ज्योतिष्मती देवी और उनके पिता पंडित अनमोल दुबे संस्कृत और ज्योतिष के प्रकांड पंडित थे। अपने विद्वत्ता के उत्तराधिकार को अपनी प्रतिभा से इन्होंने गौरवान्वित किया।
हजारी प्रसाद द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा छपरा से ही हुई। सन 1920 में द्विवेदी जी ने बसरिकापुर माध्यमिक विद्यालय से प्रथम श्रेणी में प्री मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद पराशर ब्रह्मचर्य आश्रम और सन 1923 में रणवीर संस्कृत पाठशाला काशी में संस्कृत का अध्ययन किया। सन 1927 में हजारी प्रसाद द्विवेदी का भगवती देवी से विवाह हुआ।
तत्पश्चात् सन 1927 में द्विवेदी जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से हाईस्कूल और सन 1929 में संस्कृत साहित्य में शास्त्री की परीक्षा से इंटरमीडिएट पास किया और इसके बाद उन्होंने काशी विश्वविद्यालय से 1930 में ज्योतिषाचार्य तथा साहित्याचार्य की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने सन 1930 से शांतिनिकेतन में आचार्य क्षितिमोहन सेन और गुरुदेव रविंद्र नाथ ठाकुर की देखरेख में 20 वर्षों तक हिंदी का गहन अध्ययन किया। साथ ही साथ सन 1940 से 1950 ई तक शांतिनिकेतन में ही अध्ययन का कार्य किया। सन 1949 ईस्वी में लखनऊ विश्वविद्यालय से इनको डी. लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया सन 1950 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष नियुक्त हुए।
सन 1957 ईस्वी में भारत सरकार ने इनको साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मभूषण की उपाधि से विभूषित किया। इसके बाद 1960 ई से 1966 ई तक यह पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में हिंदी विभाग के प्रोफेसर और अध्यक्ष रहे। सन 1973 में साहित्य अकादमी ने आलोकपर्व निबंध के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
कुछ समय तक यह उत्तर प्रदेश सरकार के हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष भी रहे। 19 मई 1989 को हिंदी साहित्य का यह महान लेखक सदैव पंचतत्व में विलीन हो गया।
आप हमारे अन्य हिंदी लेख भी पढ़ सकते हैं.
👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय
👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय
👉 रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय
👉 मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय
👉भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय


