नाटक किसे कहते हैं? नाटक की परिभाषा, विशेषताएँ और प्रकार | Gyanmukh

हिंदी व्याकरण और साहित्य में नाटक किसे कहते हैं? एक बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न है, जो अक्सर बोर्ड परीक्षा में पूछा जाता है। कई बार छात्र इसे केवल एक साधारण कहानी समझ लेते हैं, जबकि नाटक साहित्य की एक अनोखी विधा है। जिसे केवल पढ़ा या सुना ही नहीं जाता, बल्कि मंच पर अभिनय के जरिए साक्षात देखा भी जाता है। अगर आप कक्षा 9, 10, 11 या 12 के विद्यार्थी हैं और परीक्षा के लिए नाटक की सटीक परिभाषा, इसके मुख्य तत्व और विशेषताएं आसान शब्दों में तलाश रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही तैयार किया गया है। यहां आपको नाटक से जुड़ी हर जानकारी इतनी सरल भाषा में मिलेगी की एक बार पढ़ते ही सब कुछ याद हो जाएगा।


Natak Kise Kehte Hain Paribhasha Aur Visheshtayein Gyanmukh

एक नजर‌ में: नाटक का परिचय -


    मुख्य बिंदु

              विवरण

नाटक का अर्थ

मंच पर अभिनय करके दिखाई जाने वाली कथा

प्रमुख विशेषता

इसे पढ़ा भी जाता है और आंखों से देखा व कानों से सुना भी जाता है

मुख्य अंग

कथावस्तु, पात्र, संवाद, अभिनय, मंच, सज्जा

महत्वपूर्ण रूप

एकांकी (एक अंक का छोटा नाटक) और पूर्ण नाटक

उपयोग

मनोरंजन, शिक्षा, समाज सुधार और संस्कृति का प्रचार



नाटक किसे कहते हैं? (नाटक की परिभाषा) -


“जिस साहित्यिक रचना को केवल पढ़ी ही ना जाए, बल्कि स्टेज या मंच पर कलाकारों द्वारा अभिनय करके दर्शकों के सामने जीवंत रूप से प्रस्तुत किया जाए, उसे ‘नाटक’ कहते हैं।”


नाटक शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के ‘नट्’ धातु से हुई है, जिसका अर्थ होता है अभिनय करना या नकल करना (अपने हाव-भाव से किसी किरदार को जीना)।


साहित्य की भाषा में नाटक गद्य की वह विधा है जिसमें कहानी को पत्रों के माध्यम से संवाद (Dialogue) बोलकर और शरीर के हाव-भाव (Expression) के साथ दिखाया जाता है। इसमें आंख और कान दोनों का इस्तेमाल होता है – यानी हम इसे देखते भी है और सुनते भी हैं।


नाटक के मुख्य तत्व या विशेषताएं -


परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है कि एक अच्छे नाटक में क्या-क्या होना चाहिए। इसके मुख्य तत्व निम्नलिखित हैं:

  • कथावस्तु (Plot): नाटक की अपनी एक कहानी होती है जिसकी एक शुरुआत, बीच का हिस्सा और एक अंत होता है।

  • पात्र (Characters): नाटक में अलग-अलग भूमिका निभाने वाले लोग होते हैं (जैसे- राजा, मंत्री, नायक, खलनायक आदि)।

  • संवाद (Dialogues): पात्र आपस में जो भी बातचीत करते हैं, उन्हें संवाद कहते हैं। नाटक के संवाद छोटे, स्पष्ट और असरदार होने चाहिए।

  • अभिनय (Acting): यह नाटक की सबसे बड़ी जान है। कलाकार अपने अभिनय से उस किरदार को सच साबित करते हैं।

  • रंगमंच और वेशभूषा (Stage & Costumes): नाटक को असली जैसा दिखने के लिए स्टेज की सजावट और पात्रों के कपड़े बहुत मायने रखते हैं।



नाटक के प्रमुख प्रकार -


हिंदी साहित्य में मुख्य रूप से नाटक दो प्रकार के होते हैं: 

  • पूर्ण नाटक: इसमें कई सारे अंक (Parts) और कई दृश्य होते हैं। इसकी कहानी काफी लंबी और गहरी होती है।

  • एकांकी (One-Act Play): यह छोटे आकार का नाटक होता है जिसमें केवल एक ही अंक (भाग) होता है इसमें एक ही घटना को कम समय में दिखाया जाता है। (छोटे बच्चों के पाठ्यक्रम में एकांकी बहुत पढ़ाई जाती है)।

Natak Ke Mukhya Tatv Aur Prakar Class 9 10 11 12

नाटक और रंगमंच का संबंध -


नाटक और रंगमंच एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बिना रंग मंच के नाटक अधूरा सा लगता है। रंगमंच वह जगह होती है जहां चारों तरफ परदे लगे होते हैं, जहां लाइट और आवाज की व्यवस्था होती है और जहां कलाकार अपने अभिनय का जादू बिखेरते हैं। जब नाटक मंच पर खेला जाता है, तो दर्शक उसमें पूरी तरह खो जाते हैं।


नाटक देखने और पढ़ने के क्या फायदे हैं?


नाटक पढ़ने या देखने से हमें बहुत सारी अच्छी बातें सीखने को मिलती हैं: 

० इससे हमारे सोचने और समझने की शक्ति बढ़ती है।

० हमें समाज में रहने का सही तरीका और अपनों से बात करने की तमीज आती है।

० यह हमारी बोरियत को दूर करके हमारे चेहरे पर मुस्कान लाता और हमें तनाव से दूर रखता है।


नाटक के प्रसिद्ध लेखक और उनकी भूमिका -


हिंदी साहित्य में नाटक लिखने की शुरुआत करने का श्रेय भारतेंदु हरिश्चंद्र जी को जाता है उनके बाद जयशंकर प्रसाद जी ने इतिहास पर आधारित बहुत ही शानदार नाटक लिखे। इन महान लेखकों ने अपनी कलम से ऐसे पात्र और कहानी बनाई जिन्हें आज भी लोग पढ़ना और मंच पर दिखाना बहुत पसंद करते हैं।


एक अच्छा नाटक कैसा होना चाहिए?


एक सफल और अच्छा नाटक वही माना जाता है जिसमें यह खूबियां हो: 

  • उसकी कहानी बहुत ही साफ-सुथरी और समझ में आने वाली होनी चाहिए।
  • उसके डायलॉग (संवाद) ऐसे होने चाहिए जो सीधे लोगों के दिलों को छू ले।
  • नाटक की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि दर्शक बोर ना हो और अंत तक मजा लें। 


आज के समय में नाटक का महत्व -


आज के इस डिजिटल और मोबाइल के दौर में भले ही लोग सिनेमा या वीडियो ज्यादा देखते हैं, लेकिन लाइव नाटक देखने का मजा ही अलग होता है। नाटक आज भी हमारे समाज को जोड़ने, हमारी संस्कृति को बचाने और लोगों को जागरूक करने का सबसे बेहतरीन और सरदार जरिया हैं।


नाटक - एक समृद्ध और विविध इतिहास -


नाटक क्या है? को समझने के लिए सबसे पहले इसकी पृष्ठभूमि को समझना आवश्यक है। नाटक का इतिहास अनेक सभ्यताओं, संस्कृतियों और कालखंडों से जुड़ा हुआ है। इसका विकास एक आकर्षक यात्रा है जो मानव समाज की प्रगति के मार्ग को दर्शाती है।


प्राचीन उत्पत्ति - 


नाटक का एक आकर्षक और विविध इतिहास है। जिसकी जड़े दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं तक जाती हैं। ग्रीक नाटक, जिसे नाटक के सबसे प्रारंभिक रूपों में से एक माना जाता है। धार्मिक समारोह से जुड़ा एक शक्तिशाली माध्यम बनकर उभरा जिसने अपने पौराणिक और नैतिक विषयों से दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।


समय के साथ, इस प्राचीन काल रूप का विकास हुआ, जिससे नाट्य परंपराओं का जन्म हुआ जो समकालीन प्रदर्शनों को आकार और प्रेरणा प्रदान करती रहती हैं। प्राचीन ग्रीस के भव्य रंगमंचों से लेकर आज के आधुनिक मंचों तक नाटक ने समय की सीमाओं को पार करते हुए मानव अनुभव पर एक अमिट छाप छोड़ी है।


परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर -


प्र.1 नाटक किसे कहते हैं ?

उत्तर- वह दृश्य-श्रव्य रचना जिसे मंच पर अभिनेताओं द्वारा अभिनय करके दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाए नाटक कहलाती है।


प्र.2 नाटक शब्द की उत्पत्ति किस धातु से हुई है ?

उत्तर- नाटक शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की (नट्) धातु से हुई है।


प्र.3 आधुनिक हिंदी नाटक का जनक किसे माना जाता है ?

उत्तर- भारतेंदु हरिश्चंद्र जी को आधुनिक हिंदी नाटक का जनक माना जाता है।


प्र.4 एकांकी से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर- एक अंक वाले छोटे नाटक को ‘एकांकी’ कहते हैं।


पढ़ते रहिए और आगे बढ़ते रहिए! 📚✨

आप हमारे अन्य हिंदी लेख भी पढ़ सकते हैं. 

👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय

👉 बिहारी लाल का जीवन परिचय

👉 सूरदास का जीवन परिचय

👉 कबीर दास का जीवन परिचय

👉 महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

👉 रहीम दास का जीवन परिचय

👉 मुंशी प्रेमचंद्र का जीवन परिचय

👉 जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

👉 तुलसीदास का जीवन परिचय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.