भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय | Bharatendu Harishchandra Jivan Parichay

हिंदी साहित्य के इतिहास में आधुनिक काल के जनक और हिंदी गद्य के पितामह कह जाने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र जी का नाम सबसे आदर के साथ लिया जाता है। जिस काल में उन्होंने हिंदी साहित्य की सेवा की, उसे उन्हीं के नाम पर ‘भारतेंदु युग’ कहा जाता है।


उन्होंने बहुत ही कम उम्र में हिंदी साहित्य को एक नई दिशा दी और अंग्रेजों के शासनकाल में हिंदी भाषा को उसका असली सम्मान दिलाया। आज के इस लेख में हम भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के जीवन, उनकी शिक्षा, प्रमुख रचनाओं, पत्र-पत्रिकाओं और साहित्यिक योगदान को बिल्कुल सरल शब्दों में समझेंगे।

 

भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय, रचनाएँ और नाटक - कक्षा 10, 11, 12

भारतेंदु हरिश्चंद्र: एक नजर में 

पूरा नाम

भारतेंदु हरिश्चंद्र

जन्मतिथि

9 सितंबर 1850

जन्म-स्थान

वाराणसी (बनारस), उत्तर प्रदेश

पिता का नाम

बाबू गोपाल चंद्र ‘गिरिधरदास’

माता का नाम

श्रीमती महादेवी

उपनाम/उपाधि

भारतेंदु (विद्वानों द्वारा प्रदत्त उपाधि)

मुख्य पहचान

आधुनिक हिंदी गद्य के जनक, नाटककार, निबंधकार, संपादक

प्रमुख रचनाएं

अंधेर नगरी, भारत दुर्दशा, वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति, प्रेममंजरी

प्रमुख पत्रिकाएं

कवि वचन सुधा, हरिश्चंद्र मैगज़ीन, बाला बोधिनी

निधन/मृत्यु

6 जनवरी 1885

👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय

जीवन परिचय - 


भारतेंदु हरिश्चंद्र जी का जन्म 9 सितंबर 1850 को उत्तर प्रदेश के काशी शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम बाबू गोपाल चंद्र था, जो स्वयं भी एक बहुत अच्छे कवि थे और गिरधरदास नाम से कविताएं लिखते थे। भारतेंदु जी की माता का नाम श्रीमती पार्वती देवी था।


जब भारतेंदु जी केवल 5 साल के थे तब इनकी माता का निधन हो गया है। इसके बाद जब वह 10 साल के हुए तब उनके पिता जी भी गुजर गए। बचपन में ही माता-पिता का छाया सर से उठ जाने के कारण इनकी पढ़ाई लिखाई ठीक से नहीं हो सकी। इन्होंने बनारस के क्वींस कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन वहां इनका मन नहीं लगा और उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।


इसके बाद इन्होंने घर पर रहकर ही खुद पढ़ाई की। इन्होंने हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, बंग्ला, मराठी और उर्दू जैसी कई भाषाएं घर पर ही सीख ली।


भारतेंदु जी दिल के बहुत दयालु और दानी इंसान थे। वह गरीबों और विद्वानों की दिल खोलकर मदद करते थे। अपनी इसी दानशीलता के कारण धीरे-धीरे उनका सारा पैसा खत्म हो गया और उन पर कर्ज हो गया। मानसिक तनाव और लगातार काम करने की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा। अंत में केवल 35 वर्ष की छोटी सी उम्र में 6 जनवरी 1885 ई को उनका निधन हो गया।


साहित्यिक परिचय - 


भारतेंदु जी बचपन से ही कविताएं लिखने लगे थे। वह एक महान कवि, नाटककार, लेखक और पत्रकार थे। इन्होंने हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया।

  • पत्रकारिता: उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही पत्रिकाएं निकलना शुरू कर दिया था। 18 वर्ष की आयु में उन्होंने कवि-वचन-सुधा नाम की पत्रिका निकाली। इसके बाद हरिश्चंद्र मैगजीन और महिलाओं के लिए बालबोधिनी पत्रिका का संपादन किया।

  • भारतेंदु मंडल: इन्होंने अपने समय के नए लेखकों को इकट्ठा किया और उन्हें हिंदी में लिखने के लिए प्रेरित किया। लेखकों इस समूह को भारतेंदु मंडल कहा जाता है।

  • ‘भारतेंदु’ उपाधि: हिंदी भाषा की इतनी बड़ी सेवा और देशभक्ति को देखकर उस समय के विद्वानों और जनता ने 1880 ईस्वी में उन्हें भारतेंदु जिसका अर्थ है भारत का चांद की उपाधि दी।

👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

प्रमुख रचनाएं - 


भारतेंदु जी ने केवल 35 साल के जीवन में लगभग 175 छोटी बड़ी किताबें लिखी। उनकी मुख्य रचना नीचे दी गई है -


(क) नाटक


भारतेंदु जी ने कई प्रसिद्ध नाटक लिखे जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं: 

  • भारत दुर्दशा: इसमें भारत की स्थिति के बारे में बताया गया है। 

  • अन्धेर नगरी: यह एक बहुत ही प्रसिद्ध और मजेदार नाटक है। 

  • सत्य हरिश्चंद्र 

  • श्रीचंद्रावली 

  • नीलदेवी


(ख) काव्य/कविता संग्रह

  • प्रेम मलिका
  • प्रेम तरंग 
  • प्रेम प्रलाप
  • वर्षा विनोद


(ग) निबंध 

  • भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है?
  • सुलोचना 
  • लीलावती 


भाषा शैली- 


भारतेंदु जी ने हिंदी को नया जीवन दिया उनकी भाषा और शैली की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: 


भाषा: 


गद्य के लिए खड़ी बोली: भारतेंदु जी से पहले हिंदी गद्य की कोई निश्चित भाषा नहीं थी। इन्होंने गद्य (कहानी, नाटक, निबंध) लिखने के लिए खड़ी बोली हिंदी का प्रयोग किया और उसे सरल तथा सुंदर बनाया। 

  • काव्य के लिए ब्रजभाषा: अपनी कविताओं में इन्होंने मुख्य रूप से मीठी और सरल ब्रज भाषा का उपयोग किया। 

  • इनकी भाषा बहुत ही आसान स्पष्ट और आम जनता को समझ में आने वाली है। 


शैली: 


भारतेंदु जी ने अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग शैलियों का प्रयोग किया: 

  • भावात्मक शैली: जहां वे प्रेम या भावनाओं की बात करते हैं। 

  • हास्य-व्यंग्यात्मक शैली: नाटकों में समाज की कमियों और बुराइयों पर मजाकिया अंदाज में चोट करने के लिए (जैसे अंधेर नगरी में)।

  • विचारशील शैली: निबंधों में गंभीर बातें समझाने के लिए।

👉 महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

हिंदी साहित्य में स्थान - 


हिंदी साहित्य के इतिहास में भारतेंदु हरिश्चंद्र जी का स्थान सबसे ऊपर और अमर है: 

  • इन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य का पिता माना जाता है।

  • इन्होंने हिंदी साहित्य को पुरानी और कठिन शैली से बाहर निकालकर नया और आधुनिक रूप दिया।

  • इन्होंने साहित्य में देशभक्ति, समाज सुधार और आम जनता के सुख-दुख की बातों को शामिल किया। 

  • हिंदी गद्य को सही दिशा देने का पूरा श्रेय भारतेंदु जी को ही जाता है। इनके योगदान को हिंदी साहित्य कभी नहीं भूल सकता‌।

भारतेंदु हरिश्चंद्र का जीवन परिचय और रचनाएँ

जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि 


भारतेंदु हरिश्चंद्र जी का जन्म 9 सितंबर 1850 को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी (बनारस) के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और धनी वैश्य (अग्रवाल) परिवार में हुआ था। 

  • साहित्यिक खून - इनका परिवार साहित्य और कला के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध था। इनके पिता बाबू गोपाल चंद्र स्वयं एक बहुत अच्छे कवि और लेखक थे। वे ‘गिरिधरदास’ उपनाम से ब्रजभाषा में कविताएं लिखते थे (उन्होंने ‘नहुष’ नाम का एक प्रसिद्ध नाटक भी लिखा था)।

  • बचपन का माहौल - घर का माहौल पूरी तरह से धार्मिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक था। विद्वान, कवि और संत-महात्मा अक्सर इनके घर आते-जाते रहते थे। इसी वजह से बचपन से ही हरिश्चंद्र जी के मन में साहित्य के प्रति गहरा प्रेम पैदा हो गया था।

  • माता-पिता का साया उठा - जब भारतेंदु जी बहुत छोटे थे, तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया था। और जब वे मात्र 10 वर्ष के थे, तब उनके पिता का भी साया उनके सिर से उठ गया। माता-पिता के जाने के बाद उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी उनके परिवार की अन्य लोगों ने उठाई। 

👉 जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

प्रारंभिक शिक्षा और कुशाग्र बुद्धि 


भारतेंदु जी बचपन से ही बहुत तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के बालक थे।

  • घर पर ही शिक्षा - उनकी शुरुआती पढ़ाई घर पर ही हुई। उन्होंने फारसी, अंग्रेजी, बांग्ला, उर्दू और संस्कृत जैसी कई भाषाओं का ज्ञान बहुत कम उम्र में ही प्राप्त कर लिया था। 

  • क्वीन कॉलेज में प्रवेश - आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने वाराणसी के क्वीन कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन उनका मन किताबी पढ़ाई से ज्यादा कविताएं लिखने और नई चीज़ें सीखने में लगता था। इसलिए वे ज्यादा दिनों तक स्कूल के लिए पढ़ाई जारी नहीं रख सके।

  • घुमक्कड़ और जिज्ञासु स्वाभाव - उन्हें देश-दुनिया घूमने और अलग-अलग जगह की संस्कृति को देखने का बहुत शौक था। उन्होंने जगन्नाथ पुरी, गुजरात, राजस्थान, और मध्य प्रदेश समेत कई ऐतिहासिक जगहों की यात्राएं कीं। इन यात्राओं ने उनके ज्ञान और लेखन को और अधिक समृद्ध बनाया।


साहित्य सेवा और ‘भारतेंदु’ उपाधि 


भारतेंदु जी ने बहुत ही कम उम्र में लिखना शुरू कर दिया था। जब वे केवल 5 वर्ष के थे, तब उन्होंने अपने पिता को एक कविता सुनाई थी, जिससे खुश होकर उनके पिता ने उन्हें भविष्य में एक महान कवि बनने का आशीर्वाद दिया था। 

  • ‘भारतेंदु’ नाम की उपाधि - उनकी महान साहित्यिक सेवाओं और देशप्रेम से प्रभावित होकर वर्ष 1880 में काशी के विद्वानों ने उन्हें ‘भारतेंदु’ (यानी भारत का चंद्रमा) की उपाधि से सम्मानित किया। इसके बाद से उनका नाम ‘हरिश्चंद्र’ से बदलकर हमेशा के लिए ‘भारतेंदु हरिश्चंद्र’ हो गया।

  • साहित्यिक आंदोलन - उस समय हिंदी में कविताएं तो बृज भाषा में लिखी जाती थीं, लेकिन गद्य (कहानी, नाटक, निबंध) के लिए कोई निश्चित भाषा नहीं थी। भारतेंदु जी ने सबसे पहले खड़ी बोली हिंदी को गद्य की मुख्य भाषा बनाया और उसे आम जनता की भाषा के रूप में स्थापित किया। 


पत्रकारिता और पत्र पत्रिकाओं का संपादन 


भारतेंदु जी ने साहित्य के साथ-साथ हिंदी पत्रकारिता में भी क्रांतिकारी काम किया। उन्होंने देशवासियों को जागरूक करने और हिंदी भाषा का प्रचार करने के लिए कई प्रसिद्ध पत्रिकाएं निकाली।

  • कवि वचन सुधा (1868) - यह उनकी सबसे पहली और प्रसिद्ध पत्रिका थीं, जिसमें समाज सुधार और साहित्य पर चर्चा होती थी। 

  • हरिश्चंद्र मैगजीन (1873) - इस पत्रिका का नाम बदलकर बाद में ‘हरिश्चंद्र चंद्रिका’ रख दिया गया। इसमें दर्शन, इतिहास और विज्ञान से जुड़े लेख छपते थे। 

  • बाला बोधिनी (1874) - यह विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों के लिए निकली गई एक अंनूठी पत्रिका थी।

👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय

भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रमुख रचनाएं 


भारतेंदु जी ने बहुत ही अल्प आयु (मात्र 34 वर्ष का जीवन) में ही विशाल साहित्य की रचना की। उन्होंने नाटक, कविता, निबंध, इतिहास और आलोचना हर क्षेत्र में अपनी कलम चलाई। उनकी प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं-


(A) प्रसिद्ध नाटक 

  • अंधेर नगरी - यह उनका सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय हास्य व्यंग नाटक है। इसमें एक मूर्ख राजा और उसके न्याय-व्यवस्था पर बहुत ही सुंदर ढंग से चोट की गई है (“टके शेर भाजी,टके शेर खाजा” वाली प्रसिद्ध कहावत इसी नाटक से है)।

  • भारत दुर्दशा - इस नाटक के माध्यम से उन्होंने भारत की गुलामी, गरीबी, आपसी फूट और अंग्रेजों के अत्याचारों का बहुत ही मार्मिक और जीवंत चित्रण किया है।

  • वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति - यह समाज की कुप्रथाओं और पाखंडों पर आधारित एक व्यंग नाटक है। 

  • सत्य हरिश्चंद्र - राजा हरिश्चंद्र के सत्य और त्याग पर आधारित नाटक। 

  • नीदेवी और मुद्राराक्षस - ये भी उनके ऐतिहासिक और राजनीतिक नाटक है। 


(B) प्रमुख काव्य रचनाएं 


1. प्रेम मंजरी

2. भक्त सर्वज्ञ 

3. विनय प्रेम पचासा

4. तन्मय लीला 


भाषा और शैली 


  • सरल और मुहावरेदार भाषा - भारतेंदु जी ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जो आम लोग आसानी से समझ सकें। उनकी भाषा में हिंदी, उर्दू और लोक मुहावरों का बहुत ही सुंदर मिश्रण होता था। 

  • हास्य और व्यंग्य शैली - उनकी रचनाओं की सबसे बड़ी विशेषता उनका तीखा व्यंग और हास्य था। वे हंसा-हंसाकर समाज की बड़ी-बड़ी बुराइयों और अंग्रेजों की नीतियों की पोल खोल देते थे। 

  • विषय के अनुसार शैली - वे नाटक में संवादात्मक शैली, निबंध में विचारपरक शैली और कविताओं में गीति और मुक्तक शैली का प्रयोग करते थे। 


समाज सुधार और राष्ट्र प्रेम 


भारतेंदु हरिश्चंद्र केवल एक कवि या लेखक नहीं थे, बल्कि वे एक सच्चे समाज सुधारक भी थे। 

  • छुआछूत और रूढ़ियो का विरोध - उन्होंने समाज में फैली जाति पाति की दीवारों, छुआछूत, बाल विवाह और पर्दा प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जमकर आवाज उठाई।

  • स्वदेशी का संदेश - उन्होंने बहुत पहले ही देशवासियों को स्वदेशी अपनाने और देश की बनी चीजों का उपयोग करने का संदेश दिया था। उनका मानना था कि जब तक देश आर्थिक और मानसिक रूप से आजाद नहीं होगा, तब तक असली स्वतंत्रता नहीं मिल सकी।

👉 मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय

अल्पायु में निधन 


भारतेंदु जी ने बहुत कम उम्र में ही हिंदी साहित्य को वह ऊंचाइयां दे दीं, जिन्हें पाने में लोगों को पूरी जिंदगी लग जाती है। अत्यधिक मानसिक परिश्रम, समाज की चिंता और खराब स्वास्थ्य के कारण वह बहुत कम उम्र में बीमार रहने लगे। 


मात्र 34 वर्ष की छोटी सी आयु में 6 जनवरी 1885 को वाराणसी में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर हिंदी साहित्य जगत में ऐसा शोक छा गया मानो हिंदी मां का इकलौता बेटा बिछड़ गया हो। आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी ने उनके बारे में ठीक ही कहा था– “भारतेंदु जी ने हिंदी साहित्य को एक नया जीवन और नई दिशा दी।”


भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के जीवन से मिलने वाली सीख 

  • समय का सदुपयोग - भारतेंदु जी ने केवल 34 साल की छोटी सी उम्र में जितना काम किया, वह यह सिखाता है की उम्र छोटी हो या बड़ी, काम हमेशा महान और देशहित में होना चाहिए।

  • भाषा प्रेम - हमें अपनी मातृभाषा (हिंदी) का सम्मान करना चाहिए और उसके विकास में योगदान देना चाहिए। 

  • समाज के प्रतिजिम्मेदारी - एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमें समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। 


परीक्षा उपयोगी प्रश्न-उत्तर


प्रश्न - भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर - भारतेंदु जी का जन्म 9 सितंबर 1850 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) में हुआ था।


प्रश्न - आधुनिक हिंदी गद्य का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर - आधुनिक हिंदी गद्य का जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र को माना जाता है।


प्रश्न - ‘अंधेर-नगरी’ और भारत दुर्दशा किसकी प्रसिद्ध रचनाएं हैं।

उत्तर - यह दोनों प्रसिद्ध नाटक भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के हैं।


प्रश्न - भारतेंदु जी द्वारा संपादित किन्हीं दो पत्रिकाओं के नाम लिखिए?

उत्तर - कवि वचन सुधा, हरिश्चंद्र मैगजीन।


प्रश्न - भारतेंदु जी को ‘भारतेंदु’ की उपाधि कब और किसने दी थी?

उत्तर - काशी के विद्वानों द्वारा वर्ष 1880 में उन्हें यह उपाधि दी गई थी।


निष्कर्ष -


संक्षेप में कहा जाए तो भारतेंदु हरिश्चंद्र हिंदी साहित्य के सूर्य थे, जिन्होंने आधुनिक काल की नींव रखी। उनकी लिखी रचनाएं और नाटक आज भी हमारे समाज को रास्ता दिखाते हैं। कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए उनका जीवन परिचय बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, साथ ही यह हर विद्यार्थी के अंदर देशप्रेम और साहित्य के प्रति रुचि पैदा करता है।


आप हमारे अन्य हिंदी लेख भी पढ़ सकते हैं. 

👉 प्रेमचंद का जीवन परिचय

👉 डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

👉 बिहारी लाल का जीवन परिचय

👉 सूरदास का जीवन परिचय

👉 कबीर दास का जीवन परिचय

👉 महादेवी वर्मा का जीवन परिचय

👉 रहीम दास का जीवन परिचय

👉 जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय

👉 तुलसीदास का जीवन परिचय

👉 आचार्य रामचंद्र शुक्ल का जीवन परिचय

👉 रामधारी सिंह दिनकर का जीवन परिचय

👉 मैथिलीशरण गुप्त का जीवन परिचय

सोशल मीडिया लिंक्स :

WhatsApp Channel: [यहाँ क्लिक करके जॉइन करें] — पल-पल की अपडेट के लिए जुड़ें। ✅
Facebook: [हमें फॉलो करें] — हमारे साथ चर्चा में शामिल हों। 👥
Instagram: [नई पोस्ट देखें] — जानकारीपूर्ण रील्स और पोस्ट के लिए फॉलो करें। 📸
Twitter (X): [ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करें] — ताज़ा अपडेट्स के लिए हमें फॉलो करें। 🐦
Telegram: [PDF और Notes के लिए यहाँ जुड़ें] — सभी लेखों की PDF के लिए जुड़ें। 🚀

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.