नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका आज के इस लेख में। अगर आप हिंदी साहित्य के छात्र हैं, तो आपने छायावाद या छायावादी युग का नाम तो जरुर सुना होगा। अक्सर एग्जाम या असाइनमेंट में छायावाद पर 1000 शब्दों का बड़ा आर्टिकल या निबंध लिखने को आता है, तो समझ नहीं आता कि कहां से शुरू करें और क्या-क्या लिखें। इसलिए आज के इस लेख में हम छायावादी युग को बहुत ही आसान और सरल भाषा में समझेंगे, ताकि आपको इस याद करने में कोई परेशानी ना हो। तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं।
छायावादी युग किसे कहते है? - प्रमुख विशेषताएं, रचनाएं एवं कवि
प्रस्तावना -
हिंदी साहित्य का इतिहास बहुत बड़ा और समृद्ध है। हिंदी साहित्य में समय-समय पर कई युग आए और हर युग की अपनी अलग-अलग पहचान रही। हिंदी कविता के इतिहास में छायावादी युग का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस युग में कवियों ने अपनी कविताओं में प्रकृति, प्रेम, सुंदरता, मन की भावनाओं, कल्पना और देश प्रेम को विशेष स्थान दिया।
छायावादी युग की कविताओं में कवि अपने मन की भावनाओं को सुंदर तरीके से व्यक्त करते हैं। इस समय के कवियों ने प्रकृति को बहुत करीब से देखा और उसके सुंदर रूप को अपनी कविताओं में उतारा इसलिए छायावादी युग को हिंदी कविता का एक सुंदर और भावनाओं से भरा युग माना जाता है।
छायावादी युग का समय -
हिंदी साहित्य में लगभग 1918 से 1936 तक के समय को छायावादी युग माना जाता है। यह समय हिंदी कविता के विकास का महत्वपूर्ण स्थान था। इस समय कवियों ने कविता लिखने के पुराने तरीकों से अलग एक नया तरीका अपनाया था।
इससे पहले की कविता में मुख्य रूप से भगवान, राजा, धर्म और समाज से जुड़े विषय अधिक दिखाई देते थे। छायावादी कवियों ने इन विषयों के साथ-साथ मनुष्य के मन और उसकी भावनाओं को भी कविता का विषय बनाया।
छायावादी युग में कवि अपने सुख-दुख, प्रेम, अकेलेपन, सपनों और प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को कविता के माध्यम से व्यक्त करने लगे।
छायावादी युग की प्रमुख विशेषताएं -
प्रकृति प्रेम
छायावादी युग के कवियों को प्रकृति से बहुत प्रेम था। उन्होंने प्रकृति के सुंदर रूप को अपनी कविताओं में बहुत अच्छे तरीके से बताया। चांद, तारे, फूल, पेड़, पहाड़, नदी, बादल, वर्षा और हवा जैसी चीजों का सुंदर वर्णन उनकी कविताओं में मिलता है।
कवि प्रकृति को केवल देखने की चीज नहीं मानते थे। वे प्रकृति में अपने मन की भावनाओं को भी देखे थे। जब कवि का मन खुश होता था तो उसे प्रकृति भी सुंदर दिखाई देती थी और जब उसका मन दुखी होता था तो उसे प्रकृति भी उदास लगती थी।
मन की भावनाओं को महत्व
छायावादी कवियों ने मनुष्य के मन की भावनाओं को बहुत महत्व दिया। उन्होंने प्रेम, दुख, सुख, खुशी, अकेलापन, आशा और निराशा जैसी भावनाओं को अपनी कविताओं में जगह दी।
कवि अपने मन की बात को कविता के माध्यम से दूसरों तक पहुंचना था। इस कारण छायावादी कविताओं में कवि के अपने मन और भावनाओं की झलक दिखाई देती है।
प्रेम भावना
छायावादी युग की कविताओं में प्रेम की भावना भी प्रमुख है। इस समय के कवियों ने प्रेम को अलग-अलग रूपों से अपनी कविताओं में प्रस्तुत किया।
प्रेम केवल किसी व्यक्ति से प्रेम करने तक सीमित नहीं था। इसमें प्रकृति देश और जीवन के प्रति प्रेम भी शामिल था। कहीं कविताओं में प्रेम के साथ बिछड़ने का दुख और किसी के इंतजार की भावना भी दिखाई देती है।
कल्पना का महत्व
छायावादी कवियों ने अपनी रचनाओं में कल्पना का खूब प्रयोग किया। वे साधारण चीजों को भी अपने कल्पना से सुंदर बना देते थे।
जैसे चांद को देखकर कवि उसमें अपने प्रिय व्यक्ति की याद देख सकता है या बादलों को अपने मन के दुख से जोड़ सकता है। इस प्रकार कल्पना ने छायावादी कविता को सुंदर और भावनाओं से भर दिया।
देश प्रेम
छायावादी युग के समय भारत अंग्रेजों के शासन में था। उस समय देश को आजाद कराने की भावना लोगों में बढ़ रही थी। इसलिए इस समय की रचनाओं में देश प्रेम की भावना भी दिखाई देती है।
कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों में अपने देश के प्रति प्रेम और देश के लिए कुछ करने की भावना पैदा करने का प्रयास किया।
सुंदर और मधुर भाषा
छायावादी कवियों ने हिंदी भाषा को सुंदर और मधुर बनाने का प्रयास किया। उनकी कविताओं में ऐसे शब्दों का प्रयोग मिलता है जो पढ़ने और सुनने में अच्छे लगते हैं।
उनकी भाषा में भावनाओं को सुंदर तरीके से व्यक्त किया गया है। इसी कारण छायावादी कविताएं पढ़ने पर मन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
छायावादी युग के प्रमुख कवि और उनका योगदान -
जयशंकर प्रसाद (छायावाद के प्रवर्तक एवं जनक)
जयशंकर प्रसाद जी को छायावाद का जनक माना जाता है। उनकी रचनाओं में भारतीय इतिहास, दर्शन, संस्कृति और प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इनकी प्रमुख रचनाएं कामायनी, आंसू, झरना व लहर है। उनकी रचना कामायनी छायावादी युग का सबसे महान महाकाव्य मानी जाती है। इसमें इन्होंने मनु और श्रद्धा के माध्यम से मानव मन के विकास और आनंदवाद की स्थापना को दिखाया है।
सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
निराला जी छायावाद के सबसे विद्रोही, स्वतंत्र विचार वाले और प्रयोगधर्मी कवि थे। वे किसी परंपरा या नियम से बंधकर कविता नहीं लिखते थे। इनकी प्रमुख रचनाएं सरोज स्मृति, राम की भक्ति, पूजा, अनामिका, परिमल, ध्वनि है। निराला जी ने हिंदी कविता को छंदों के बंधन से मुक्त कराकर मुक्त छंद की नींव रखी।
सुमित्रानंदन पंत (प्रकृति के सुकुमार कवि)
पंत जी का जन्म उत्तराखंड की हसीन वादियों अल्मोड़ा में हुआ था, इसलिए उनका बचपन से ही प्रकृति से गहरा नाता रहा। उनके जैसा प्रकृति का कोमल और सजीव वर्णन हिंदी साहित्य में किसी अन्य कवि ने नहीं किया। इनकी प्रमुख रचनाएं पल्लव, गुंजन, वीणा, ग्रंथि, चिदंबरा (जिसके लिए उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला) पंत जी ने प्रकृति को सिर्फ एक पृष्ठभूमि नहीं माना, बल्कि उसे एक जीवित चेतना के रूप में देखा। उनकी रचनाओं में शब्दों का चयन इतना कोमल और संगीतात्मक होता है कि पढ़ते ही मन शांत हो जाता है।
महादेवी वर्मा
महादेवी वर्मा जी छायावाद की एकमात्र प्रमुख महिला स्तंभ है। उनके काव्य में विरह, अलौकिक प्रेम और करुणा की प्रधानता है। महादेवी जी की प्रमुख रचनाएं यामा (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित), दीपशिखा, नीरजा, सांध्यगीत है। महादेवी जी के गीतों में एक अज्ञात ईश्वर या प्रियतम के प्रति असीम समर्पण और विरह का भाव है। इसी कारण उन्हें आधुनिक युग की मीरा भी कहा जाता है। उनके काव्य में संगीत और सूक्ष्म दर्शन का सुंदर मिश्रण है।
छायावाद की भाषा और लिखने का तरीका -
छायावादी कवियों ने कविता लिखने के पुराने तरीकों को बदलकर बहुत आसान और सुंदर बना दिया। उनकी भाषा शैली की मुख्य बातें इस प्रकार हैं।
- मीठी और सरल खड़ी बोली: छायावाद से पहले कविताएं पुरानी ब्रजभाषा में लिखी जाती थी, जिसे समझना हर विद्यार्थी के लिए आसान नहीं था। छायावादी कवियों ने आम बोलचाल की खड़ी बोली को इतना मीठा और आसान बना दिया की कविताएं सीधे दिल को छूने लगी।
- प्रकृति को इंसान की तरह दिखाना (मानवीकरण): इन कवियों को प्रकृति से बहुत प्यार था। वे पेड़, पौधे, नदी और बादलों में भी इंसानों जैसी भावनाएं देखते थे। जैसे सुबह की धूप को मुस्कुराती हुई लड़की कहना या शाम को एक शांत सुंदरी की तरह ढलते हुए दिखाना।
- इशारों और प्रति में बात कहना: कवि अपनी बात सीधी सपाट कहने के बजाय इशारों में करते थे। उदाहरण के लिए काली घाट का मतलब केवल बादल नहीं बल्कि जीवन का दुख या संकट होता था।
- गाने योग्य कविताएं: छायावाद की कविताएं केवल पढ़ने के लिए नहीं थी, उन्हें आसानी से गाया भी जा सकता था। निराला जी ने कविता को पुराने नियमों और छंदों की जेल से आजाद किया और मुक्त छंद की शुरुआत की।
निष्कर्ष -
निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि छायावादी युग (1918 से 1936) हिंदी साहित्य का सबसे सुंदर और यादगार दौर था।
इस युग में हिंदी कविता को पुरानी और बोरिंग लिखावट से बाहर निकाला और उसमें नई जान फूंक दी। जयशंकर प्रसाद, निराला, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा जैसे महान कवियों ने न केवल प्रकृति और इंसान की भावनाओं को सुंदर शब्द दिए, बल्कि खड़ी बोली हिंदी को भी इतना मजबूत बना दिया कि आज पूरा हिंदी साहित्य इस नींव पर टिका है।
भले ही यह दौर लगभग 18 से 20 सालों में ही समाप्त हो गया, लेकिन इस युग की कविताएं आज भी हर पाठक और विद्यार्थी के दिल को छूती हैं और हमेशा हिंदी साहित्य की सबसे बड़ी पहचान बनी रहेंगी।


