लिखित और अलिखित संविधान में अंतर | Difference between written and unwritten constitution
संविधान किसी भी देश की आत्मा होता है, जो वहां की सरकार और जनता के अधिकारों को तय करता है। लेकिन राजनीति विज्ञान (Political Science) में संविधान को दो मुख्य भागों में बांटा गया है: लिखित (Written) और अलिखित (Unwritten)। कई लोग मानते हैं कि अलिखित का मतलब 'कुछ भी न लिखा होना' है, पर क्या वाकई ऐसा है? इस लेख में हम इसी भ्रम को दूर करेंगे और उदाहरणों के साथ इन दोनों व्यवस्थाओं की विस्तार से तुलना करेंगे।
लिखित संविधान (Written constitution) –
लिखित संविधान एक ऐसा व्यवस्थित और औपचारिक दस्तावेज है, जिसमें किसी देश के शासन के मूल सिद्धांत, कानून, नियम, नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों को एक पुस्तक के रूप में संकलित किया जाता है। यह देश का सर्वोच्च कानून होता है जिसे एक विशेष सभा या संविधान सभा द्वारा निर्मित किया जाता है भारत और अमेरिका इसके प्रमुख उदाहरण है।
अलिखित संविधान (Unwritten Constitution) –
अलिखित संविधान जो किसी एक समय में संहिताबद्ध तरीके से दस्तावेज में नहीं लिया गया है, बल्कि रीति-रिवाज, परंपराओं, न्यायिक फैसलों और कानून पर आधारित है। यह लंबे समय के विकास का परिणाम होता है। जिसका प्रमुख उदाहरण - ब्रिटेन है। इसमें संसद सर्वोच्च होती है और संविधान लचीला होता है।
लिखित तथा अलिखित संविधान में अंतर -
People also ask -
Q. लिखित और अलिखित संविधान में क्या अंतर है
Ans - जिस संविधान को लिखा गया हो अर्थात ज्यादातर भाग लिखित रूप में हो उसे लिखित संविधान कहते हैं और अल्कित संविधान की बात करें तो जो लिखित संविधान में ज्यादातर बात अंकित होती है यानी की पुरानी बातों पर निर्भर करती हैं जो इतिहास में बताई गई है। अलिखित संविधान मे ज्यादातर भाग अपने पूर्वजों और जो उनके द्वारा कही गई बातें होती हैं उन्हीं उनका अनुसरण होता है। अलिखित संविधान में ज्यादातर भाग अलिखित होता यानी कि लिखा हुआ नहीं होता है।
Q. लिखित संविधान किसे कहते हैं?
Ans - लिखित संविधान एक औपचारिक दस्तावेज है जो किसी राजनीतिक व्यवस्था को मूलभूत सिद्धांतों, संरचनाओं और नियमों को रेखांकित करता है। यह देश का सर्वोच्च कानून होता है, जो शासन के लिए एक ढांचा प्रदान करता है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है।
Q. लिखित और कठोर संविधान में क्या अंतर है?
Ans - संविधान को लचीला या कठोर उसके संशोधन की प्रक्रिया के आधार पर माना जाता है। लचीला संविधान वह होता है जिसे आसानी से संशोधित किया जा सकता है, जैसे कि ब्रिटेन का संविधान। कठोर संविधान वह होता है, जिसे संशोधित करने के लिए विशेष प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है जैसे कि अमेरिका का संविधान।
Q. अलिखित संविधान का दूसरा नाम क्या है?
Ans - अलिखित संविधान एक प्रकार का संविधान हैस जहां मौलिक नियम अक्सर रीति रिवाज, प्रथाओं, मिसालों और विभिन्न प्रकार के कानूनों और कानूनी दस्तावेजों का रूप ले लेते हैं।
Q. संविधान के पिता कौन थे?
Ans - भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। वह भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। उन्हें 1947 में संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्यायमंत्री थे।
Q. क्या भारत का संविधान लिखित या अलिखित ?
Ans - भारत में लिखित संविधान लागू हुआ जो दुनिया का सबसे लंबा संविधान है, और जिसे 1950 में अपनाया गया था।


